डांस मास्टर के साथ धोनी का लुंगी डांस

0
452

टीम इंडिया के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को उनके शांत और सौम्य स्वभाव के कारण कैप्टन कूल का तमगा दिया गया है, लेकिन क्या कभी आपने उन्हें किसी भी मैच में जीत पर जश्न मनाते या नाचते, गाते देखा है। नहीं ना, क्योंकि चाहे कोई भी जश्न हो वह सिर्फ एक मुस्कुराहट से ही अपनी खुशी का इजहार करते देखे जाते हैं। आज हम आपके लिए कैप्टन कूल का एक नया अंदाज सामने लेकर आए हैं। जिसमें आप धोनी को नाचते गाते देख पाएंगे।

https://www.youtube.com/watch?v=kOWkFZcjEXs

Video Source:

यह डांस उन्होंने एक लेटेस्ट मोटरसाइकिल ब्रैंड के ऐड के लिए किया है। जिसमें वह डांस मास्टर प्रभुदेवा के साथ ठुमके लगाते दिख रहे हैं। इस ऐड में सबसे खास बात धोनी का डांस तो है, लेकिन दूसरी सबसे खास चीज यह है कि इस डांस को वह प्रभुदेवा के साथ लुंगी पहन कर कर रहे हैं। इसी से आप समझ गए होंगे कि वह किस गाने पर डांस कर रहे हैं। जी हां, चेन्नई एक्सप्रेस का सबसे फेमस गाना लुंगी डांस पर…अब आप भी लीजिए धोनी और प्रभुदेवा के इस लुंगी डांस का मजा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here