कोलावेरी डी गाने ने यूट्यूब पर पार किया 10 करोड़ का आंकड़ा

0
328

जब 2011 में धनुष का गाना ‘कोलावेरी डी’ आया तो लोगों ने इसे खूब पसंद किया। इसी गाने से धनुष को उत्तर भारत में पहचान मिली। जिसके बाद उन्होंने रांझणा और शमिताभ जैसी हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय के जरिये लोगों के दिलों में ख़ास पहचान बनाई।

धनुष ने कोलावेरी डी को एक ख़ास अंदाज़ में परंपरा से हट कर गया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। इस गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यूट्यूब पर अब तक इस गाने को 10 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। एक बयान के मुताबिक 16 नवंबर, 2011 को इस गाने को देखने वालों का आंकड़ा 10 करोड़ को पार कर गया।

kolaveri DImage Source: https://www.youtube.com

इस गाने को धनुष ने खुद लिखा और गाया है। इस गाने के बोल और म्यूजिक ही इस गाने की खासियत है। ‘कोलावरी डी’ का संगीत महज 18 साल के अनिरुद्ध रविचंद्रन ने तैयार किया है। धनुष ने इस गाने को अपने अंदाज़ में गाया है। जिसे लोगों ने बहुत ज्यादा पसंद भी किया।

धनुष ने इस गाने को अपनी फिल्म ‘3’ में भी शामिल किया था। इस फिल्म को उनकी पत्नी ऐश्वर्य ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में श्रुति हसन ने भी काम किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here