इस देश में दो स्त्रियां आपस में कर लेती हैं विवाह, जानें क्यों

0
399
विवाह

शादी विवाह वैसे तो एक महिला तथा पुरुष के मध्य ही होता है, पर यहां जानिए एक ऐसे स्थान के बारे में जहां दो लड़कियां आपस में ही विवाह कर लेती हैं। जी हां, आज हम आपको एक ऐसे स्थान के बारे में जानकारी दे रहें हैं, जहां 2 स्त्रियों का विवाह आसानी से सब के सामने हो जाता है। यही इस स्थान की खूबी है कि यहां की स्त्रियां आपस में ही विवाह के बंधन में बंध जाती है और चौंकाने वाली बात यह है कि इस शादी पर किसी को कोई आपत्ति भी नहीं होती बल्कि यह शादी सब के सामने व सब की मर्जी से संपन्न होती है। आपको बता दें कि यह मामला अपने देश का नहीं बल्कि तंजानियां का मामला है। यहां के एक गांव की महिलायें किसी खास प्रजाति से तालुक्क रखती हैं। ये महिलायें आपस में शादी कर लेती हैं। ऐसा भी नहीं  महिलायें लेस्बियन होती हैं लेकिन इसके पीछे कुछ दूसरी ही वजह हैं। चलिए जानते है इस विवाह के कारण को

संपत्ति अधिकार की वजह से करती हैं ऐसा –

संपत्ति अधिकार की वजह से करती हैं ऐसा Image source:

असल में इस गांव की स्त्रियां आपस में जो विवाह करती हैं। वह अपनी संपत्ति के अधिकार के कारण करती हैं। ये महिलायें नहीं चाहती हैं कि इनकी संपत्ति या मकान पर किसी अन्य का अधिकार हो इसलिए ये महिलायें एक दूसरे से शादी कर लेती हैं। इन महिलाओं की मानसिकता यह है कि अगर वह किसी बाहरी समाज के पुरुष से शादी करती है तो वह आकर इन पर अपना अधिकार जमा लेगा। अतः इसलिए ही ये महिलायें ऐसा करती हैं। आप यह कह सकते हैं की पुरुषवादी समाज के विरोध में ये महिलायें एक दूसरे से शादी करती हैं। शादी के बाद पति महिला बाहर काम पर जाती हैं तथा पत्नी महिला घर के कार्यों को संभालती है। यहां की महिलाओं का कहना है कि यदि किसी भी बाहरी पुरुष ने हमारे समाज में दखल दिया या हमारी प्रॉपर्टी को छीनने की कोशिश की तो उसको सजा दी जाएगी। यहां की सभी महिलायें आत्मनिर्भर हैं और अपना जीवन निर्वाह करने में सक्षम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here