मुंबई पुलिस में इंस्पेक्टर बना यह 7 वर्ष का बच्चा, जानिए वजह

0
520
पुलिस इंस्पेक्टर

क्या 7 वर्ष का बच्चा पुलिस इंस्पेक्टर बन सकता है, हाल ही में अपने देश का यह बच्चा महज 7 वर्ष की उम्र में मुंबई का पुलिस इंस्पेक्टर बना है। जिसने भी इस बच्चे की यह खबर सुनी, वह हैरान हो गया। असल में पुलिस इंस्पेक्टर के लिए जितनी उम्र तथा योग्यता चाहिए वह इतनी उम्र में नहीं आती है, तो भला इस बच्चे को आखिर किस प्रकार मुंबई में पुलिस इंस्पेक्टर का पद दे दिया गया। ऐसे ही कुछ सवालों को सोच कर लोग हैरान हैं। आइये आपको बताते हैं इस बारे में विस्तार से।

7 वर्ष की उम्र में पुलिस इंस्पेक्टर बनने वाले इस बच्चे का नाम अर्पित मंडल है। यह बच्चा कैंसर से पीड़ित है। बीते गुरूवार इस बच्चे को मुंबई पुलिस ने एक दिन के लिए पुलिस इंस्पेक्टर बना कर इसका ख्वाव पूरा किया। इस बच्चे की फोटो को ANI और मुंबई पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी शेयर किया। मुंबई पुलिस ने इस बच्चे की तस्वीर को ट्विटर हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा की “‘मुलुंड पुलिस स्टेशन ने 7 वर्षीय अर्पित मंडल को एक दिन का पुलिस इंस्पेक्टर बनाया, जो कैंसर से लड़ाई लड़ रहा है। एक दिन के इंस्पेक्टर होने के साथ-साथ उनकी हर इच्छाओं को पूरी करेंगे,”

ANI ने भी इस बच्चे की कुछ तस्वीरें अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में यह बच्चा पुलिस की वर्दी में सेल्यूट मारता हुआ नजर आ रहा है। आपको बता दें कि 7 वर्ष के अर्पित मंडल का यह सपना “मेक अ विश फाउंडेशन” तथा मुंबई पुलिस के सहयोग द्वारा पूरा हुआ है जो बच्चे गरीबी से जूझ रहें हैं तथा अपने वे आगे बढ़ाना चाहते हैं। ऐसे बच्चों की सहायता मेक अ विश फाउंडेशन करता है। आपको बता दें कीf इससे पहले 5 वर्ष के एक ब्लड कैंसर से पीड़ित बच्चे को भोइवाड़ा पुलिस स्टेशन का पुलिस आफिसर बनाया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here