जानिए भारत माता मंदिर से जुड़े रोचक तथ्य

0
1036
भारत माता मंदिर

आपने देवी देवताओं के तो बहुत से मंदिर देखें होंगे, पर क्या आपने “भारत माता का मंदिर देखा है। आज हम आपको भारत माता के मंदिर के बारे में वह सब बातें बताने जा रहें हैं जो आपने शायद आज से पहले कभी नहीं सुनी होंगी। आपको सबसे पहले बता दें कि इस मंदिर का निर्माण स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी ने कराया था। भारत माता मंदिर को मदर इंडिया टेम्पल के नाम से भी जाना जाता है। 8 मंजिल का यह मंदिर 180 फुट ऊंचा है।

यह है मंदिर की आठ मंजिलों पर –

यह है मंदिर की आठ मंजिलों परImage source:

इस मंदिर की पहली मंजिल पर भारत माता की प्रतिमा है। दूसरी मंजिल भारत के शूरवीरों के लिए है, इसलिए इसको शूर मंजिल के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर की तीसरी मंजिल मातृ मंदिर कहलाती है। यह भारत की स्त्रियों के सम्मान में निर्मित की गई है। मंदिर की चौथी मंजिल भारत के महान संतों के लिए बनाई गई है। पांचवी मंजिल भारत के अलग अलग धर्मों तथा स्थानों को प्रदर्शित करती है। भारत माता मंदिर की छटी और सांतवी मंजिल पर आप देवी भगवती तथा भगवान विष्णु के अलग अलग अवतार देख सकते हैं। इस मंदिर की आठवीं मंजिल पर आप भगवान शिव का मंदिर देख सकते हैं साथ ही यहां से आप सप्त सरोवर तथा हिमालय का मनोरम दृश्य भी देख सकते हैं। यह मंदिर उत्तराखंड के हरिद्वार के अंतर्गत आने वाले ऋषिकेश नामक स्थान पर स्थित है।

उत्तर प्रदेश में भी भारत माता मंदिर –

उत्तर प्रदेश में भी भारत माता मंदिरImage source:

आपको बता दें कि हरिद्वार के अलावा उत्तर प्रदेश के काशी विद्या पीठ के प्रांगण में भी एक भारत माता मंदिर है। यहां पर हमारे देश भारत के नक्शे को फर्श पर उकेरा गया है। इस मंदिर का निर्माण डॉ शिव प्रसाद गुप्त ने कराया था तथा इस मंदिर का उद्घाटन 1936 में महात्मा गांधी ने किया था। यह भारत माता मंदिर बीएचयू से महज 8 किमी की दूरी पर स्थित है। यह मंदिर सुबह 9.30 से शाम 8 बजे तक खुलता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here