ऑनलाइन शॉपिंग से हुई महिला की मौत, कारण जानकर दंग रह जायेंगे आप

0
680
ऑनलाइन शॉपिंग

आजकल बहुत बड़ी संख्या में लोग ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं। असल में इसका कारण है की ऑनलाइन शॉपिंग की बजह से हमारा बहुत सा समय आसानी से बच जाता है। इसके अलावा बहुत सी कंपनियां कई प्रकार के ऑफर भी समय समय पर देती रहती हैं। इस कारण कई बार किसी चीज को खरीदते समय हमारे पैसे भी बच जाते हैं। पैसे और समय की बचत के कारण ही लोग अब ऑनलाइन शॉपिंग को बहुत महत्त्व देने लगे हैं। भारत सहित विदेशों में भी ऑनलाइन शॉपिंग की बड़ी बड़ी कंपनियां है। जिनसे करोड़ो लोग जुड़े हैं। लेकिन सवाल यह है की क्या ऑनलाइन शॉपिंग किसी की मौत का कारण बन सकती है। आप कहेंगे नहीं लेकिन हालही में ऐसा हुआ है। आपको बता दें की चीन की एक महिला ऑनलाइन शॉपिंग के कारण ही मर गई। आइये अब अपोक विस्तार से इस घटना की जानकारी देते हैं।

सांप के काटने से हुई मौत –

सांप के काटने से हुई मौत Image source:

यह घटना दक्षिणी चीन के शांशी इलाके में घटित हुई। असल में यहां की निवासी एक महिला ने चीन की पारंपरिक स्नेक वाइन बनाने के लिए एक ऑनलाइन कंपनी से कुछ सांप मंगवाए थे। सांप महिला के घर सुरक्षित तरीके से डिलीवर कर दिए गए थे लेकिन जब यह महिला स्नेक वाइन बना रही थी तब उसके एक सांप ने काट लिया। महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन 8 दिन अस्पताल में रहने के बाद उसकी मौत हो गई। इस प्रकार से यह कहा जा सकता है की महिला ऑनलाइन शॉपिंग के कारण मर गई हालांकि मौत का कारण उसकी असावधानी ही थी।

स्नेक वाइन बनाने को मंगवाए थे सांप –

स्नेक वाइन बनाने को मंगवाए थे सांपImage source:

 यहां हम आपको बता दें की चीन में ऑनलाइन सांप भी मंगाए जा सकते हैं। बहुत से लोग इनको मंगवाते हैं। इस महिला के केस में सांप को डिलीवर करने वाली कंपनी का कहना है की “हमको पता नहीं होता की पैकेट के अंदर क्या होता है। हम लोगों का काम सिर्फ पैकेट को डिलीवर करना ही होता है।” कुल मिलाकर स्नेक वाइन को बनाते समय इस महिला से हुई असावधानी के बाद इसको सांप ने काट लिया था। अस्पताल में एक सप्ताह तक रहने के बाद महिला की मौत हो गई। दूसरी और मृतक महिला की मां ने कहा है की हम लोग सेलर तथा डिलीवरी करने वाली कंपनी के खिलाफ केस करेंगे। क्यों कि स्नेक वाइन बनाने में मृत सांप का यूज होता है और सेलर ने जिंदा सांप डिलीवर कर दिया था। जिसके कारण लड़की की मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here