जानिये इस रहस्यमय पेड़ के बारे में, काटते ही डरकर भाग निकले लोग

0
544
रहस्यमय

क्या आपने धुंआ छोड़ता पेड़ कभी देखा है। हाल ही में एक ऐसा ही पेड़ देखने को मिला। लोगों ने उसको काटा तो वे खुद ही डरकर भाग खड़े हुए। जी हां, हाल ही में यह अनोखा पेड़ देखने को मिला है। इस कारण लोग इसको रहस्यमय पेड़ कह रहें हैं। कुछ लोगों ने इस पेड़ के अंदर से धुंआ उठता देखा। जब वे इस पेड़ को काट कर इसके अंदर देखने लगे तो अचानक इस पेड़ से कुछ ऐसा निकल आया कि वे लोग पेड़ छोड़कर भाग निकले।

पेड़ से हरे रंग का धुआं निकल रहा था –

पेड़ से हरे रंग का धुआं निकल रहा थाImage source:

असल में कुछ लोगो ने देखा की पेड़ से हरे रंग का धुआं निकल रहा है। इस धुएं को देखने पर लोगों ने इस घटना को एक चमत्कार माना और पेड़ को देखने के लिए चल पड़े। आपको बता दें कि यह घटना अमेरिका के न्यू जर्सी शहर में घटित हुई। घटना दरअसल यह थी कि “हैंडर्सन मिलविले” नामक एक व्यक्ति जेसीबी की मदद से पेड़ों को गिरा रहे थे। उन्होंने जब एक पेड़ को गिराया तो उसमें से हरे रंग का धुआं निकलने लगा। धुएं को देखकर हैंडर्सन मिलविले चौंक गए और उनको समझ नहीं आया कि आखिर पेड़ से धुंआ किस प्रकार निकला। इसके बाद उन्होंने जब स्वास्थ्य अधिकारी मेगन शेपर्ड से इस बारे में बात की तो उन्होंने समझाया की यह एक सामान्य बात है। इस प्रकार की घटनाएं कभी कभी सामने आती रहती हैं।

इस कारण निकलता है पेड़ से धुंआ –

इस कारण निकलता है पेड़ से धुंआImage source:

पेड़ से धुंआ आखिर क्यों निकलता है। इसका कारण बताते हुए वनस्पति वैज्ञानिक कहती हैं कि जब पेड़ का पराग अपने चरम पर होता है तो उस स्थिति में पेड़ की यदि कटाई की जाती है तो उसमें से धुंआ निकलने लगता है। इस धुएं से आंखों में खुजली भी हो सकती है। यह एक सामान्य घटना है पर इस काम में सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here