जानिए अगस्त 2017 में देश में हुईं प्रमुख घटनाओं के बारे में

0
592
अगस्त 2017

 

जुलाई 2017 में भारत में घटित हुईं प्रमुख घटनाओं के बाद अब आपको हम जानकारी दे रहें हैं अगस्त 2017 की प्रमुख घटनाओं के बारे में। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे विद्यार्थियों के लिए ये सभी घटनाएं बहुत सहायक साबित होती है साथ इनको सामान्य तौर से पढ़ने पर देश में बीते दिनों क्या कुछ विशेष हुआ था इस बात का सहज पता लगाया जा सकता है। आइये अब आपको हम बताते हैं अगस्त 2017 में भारत में घटित इन प्रमुख घटंनाओं के बारे में।

1 – एशिया के दूसरे अमीर व्यक्ति बने मुकेश अम्बानी –

अगस्त 2017Image Source: 

अगस्त 2017 में मुकेश अंबानी एशिया के दूसरे सबसे धनवान व्यक्ति बन गए थे। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के अनुसार उन्होंने हांगकांग के ली का-शिंग को पछाड़ा है और वे एशिया के दूसरे सबसे बड़े अमीर व्यक्ति बन गए थे। नंबर एक की बात करें तो इस लिस्ट में सभी से ऊपर अलीबाबा ग्रुप के जैक मा थे जिनकी कुल संपत्ति 43.7 अरब डॉलर थी। इंडेक्स के अनुसार इस वर्ष मुकेश को करीब 12.5 अरब डॉलर का फायदा हुआ था।

2 – शाहरुख़ खान फ़ोर्ब्स में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर बने –

अगस्त 2017Image Source: 

फ़ोर्ब्स मैगजीन के अनुसार अगस्त 2017 में अभिनेता शाहरुख़ खान बॉलीवुड के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सितारे बने थे। आपको बता दें कि फ़ोर्ब्स ने जून 2016 से एक जून 2017 के आकड़ों को लेकर एक शोध किया था जिसके आधार पर यह खुलासा किया गया था। शाहरुख़ की इस कमाई में उनके मुनाफ़े में कमीशन, मेहनताना तथा ब्रांड एंडोर्समेन्ट को भी शामिल किया गया था। शाहरुख़ की दौलत करीब 38 मिलियन डॉलर पाई गई थी जिसके बेस पर उनको सबसे आगे रखा गया था।

3 – भारत-आसियान युवा सम्मलेन भोपाल में –

अगस्त 2017Image Source: 

अगस्त के इस माह में भारत-आसियान युवा सम्मलेन की शुरुआत भोपाम में की गई। विदेश मंत्री वी के सिंह तथा शिवराज सिंह ने इसका उद्घाटन किया था। यह 5 दिवसीय सम्मलेन था। इस सम्मलेन में इस वर्ष का विषय “Shared Values, Common Destiny” रखा गया था। असल में सांची स्तूप आसियान देशों की सांझेदारी को मजबूत करता है इसलिए मध्य प्रदेश को इस सम्मलेन के लिए चुना गया था।

4 – उच्च न्यायालय का ट्रिपल तलाक पर फैसला –

अगस्त 2017Image Source: 

अगस्त 2017 में उच्च न्यायालय ने अपने फैसले में ट्रिपल तलाक को एक बार में ही दिए जाने पर उसको असंवैधानिक तथा अमान्य घोषित कर दिया था। ट्रिपल तलाक देश के सबसे जटिल सामाजिक मुद्दों में से एक है। इस पर उच्च न्यायालय की 5 जजों की एक बैंच ने अपना फैसला सुनाया था। इनमें से तीन जजों ने ट्रिपल तलाक को अनुच्छेद 14 का उल्लंघन माना था। आपको बता दें कि अनुच्छेद 14 समानता का अधिकार देता है अतः ट्रिपल तलाक इस हिसाब से गैर क़ानूनी साबित होता है।

5 – साइना नेहवाल ने ओलम्पिक में जीता पदक –

अगस्त 2017Image Source: 

आपको बता दें कि लन्दन के ओलम्पिक खेलों में 2012 में कांस्य पदक जीत कर साइना नेहवाल ने देश का नाम ऊंचा किया था। अब ओलम्पिक में बैडमिंटन के क्षेत्र में पदक जीतने वाली वे पहली महिला खिलाडी बन चुकी हैं। इससे पहल भी 2008 के बीजिंग ओलिंपिक्स में साइना ने ओलिंपिक गेम्स के क्वॉर्टरफाइनल में प्रवेश किया था और वो ऐसा करने वाली भारत की पहली महिला खिलाडी बनी थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here