नवंबर 2017 की यह घटनाएं बनी थी लोगों में चर्चा का विषय

0
642
Know about the events happened in country in november, 2017 cover

2017 के अंतिम दिनो में हम आपको बता रहें हैं नवंबर 2017 माह में भारत में घटी इन प्रमुख घटनाओं के बारे में। ये घटनाएं न सिर्फ आपका ज्ञानवर्धन करेंगी बल्कि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे लोगों के लिए भी लाभदायक सिद्ध होंगी। यही कारण है कि हम इस वर्ष के सभी महीनों में भारत में घटित हुई इन घटनाओं को क्रमवार आपको बता रहें हैं। इसी क्रम में आइये जानते हैं नवंबर 2017 में घटित हुई घटनाओं के बारे में।

1 – वीरेंद्र सहवाग नाडा रोधी अपील पैनल में शामिल

Know about the events happened in country in november, 2017 1image source:

नवंबर 2017 में दिग्गज भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग को नाडा रोधी अपील पैनल में शामिल किया गया था। इस पैनल में उनके साथ पूर्व खिलाड़ी विनय लांबा को भी शामिल किया गया था। आपको बता दें कि यह पैनल 6 सदस्यों का था जिसकी अगुवाई सेवानिवृत जज आर वी ईश्वर कर रहें थे। इस पैनल में पूर्व भारोत्तोलक कुंजरानी देवी को भी शामिल किया गया था जोकि डोपिंग मामले में दोषी रही थीं।

2 – कृष्णा सोबती को मिला था ज्ञानपीठ पुरूस्कार

Know about the events happened in country in november, 2017 2image source:

नवंबर 2017 में ही भारत की लेखिका कृष्णा सोबती को साहित्य का सर्वोच्च पुरुस्कार “ज्ञान पीठ पुरस्कार” मिला था। 2017 में 53वां ज्ञान पीठ पुरस्कार लेखिका कृष्णा सोबती को देने की घोषणा की गई थी। कृष्णा सोबती ने दिलोदानिश, समय सरगम, बादलों के घेरे,ऐ लड़की जैसे उपन्यास तथा कथा साहित्य में अपना बड़ा योगदान दिया था।

3 – सिंधुताई सपकाल को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

Know about the events happened in country in november, 2017 3image source:

आपको बता दें कि सिंधुताई सपकाल भारत की एक बड़ी समाज सेविका के रूप में प्रतिष्ठित हैं। नवंबर 2017 में सिंधुताई को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया था। सिंधुताई ने उन सभी लोगों को अपने सहारा दिया जिनका दुनिया में कोई नहीं था। ये सभी लोग हर वर्ग तथा उम्र के थे। सिंधुताई को “अनाथों की मां” के नाम से भी जाना जाता है।

4 – चंदा कोचर को किया गया था सबसे शक्तिशाली महिला घोषित

Know about the events happened in country in november, 2017 4image source:

आई.सी.आई.सी.आई. बैंक की प्रबंधकीय निर्देशका चंदा कोचर को नवंबर 2017 में भारत की सबसे शक्तिशाली महिला घोषित किया गया था। आपकों बता दें कि फोर्ब्स की सूची के आधार पर चंदा कोचर विश्व की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में से एक हैं तथा वे इस लिस्ट में 32वें नंबर पर हैं। यदि इस लिस्ट में पहले नंबर की बात करें तो इसमे जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल सबसे शीर्ष पर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here