बुलबुले महादेव – इस मंदिर में पानी के बुलबुले करते हैं मनोकामनाएं पूरी

0
765
बुलबुले महादेव

 

अपने देश में कई ऐसे स्थान हैं, जिनके बारे में जानने पर हैरानी होना आम बात है। आज आपको हम एक ऐसे ही स्थान के बारे में बता रहें हैं। यह स्थान काफी समय से लोगों में प्रसिद्ध है तथा बहुत से श्रद्धालु यहां प्रतिदिन आते हैं। देश में ऐसे कई स्थान है जहां लोग अपनी मनोकामनाओं पूर्ण होने की चाह में आते हैं। देश के इन्हीं स्थानों में “बुलबुले महादेव” नामक स्थान का नाम भी शुमार है। यह एक धार्मिक स्थल है। यहा स्थित मंदिर एक शिवालय है जो भगवान शिव को समर्पित है। इस स्थान पर लोगों को अपनी मनोकामना को पूरा करवाने के लिए भगवान शिव की दिव्य शक्ति का सहारा मिलता है। यही कारण है कि बड़ी संख्या में लोग यहां आते हैं। आपको बता दें कि भगवान शिव का यह बुलबुले महादेव मंदिर उत्तर प्रदेश के जिला प्रतापगढ़ में स्थित है। आइये अब आपको बताते हैं इस मंदिर से उठने वाले बुलबुलों का रहस्य।

शिवलिंग के जल से उठते हैं बुलबुले

बुलबुले महादेव
Image Source:

प्रतापगढ़ की पीलीखेड़ा ग्राम पंचायत में स्थित है यह बुलबुले महादेव मंदिर। इस मंदिर की मान्यता है कि यहां पर लोगों की मन्नतें पूरी हो जाती है। यदि किसी की मन्नत पूरी नहीं होती तो शिवलिंग के चारों और बहने वाले पानी से बुलबुले उठने लगते हैं। यही कारण है कि इस स्थान पर लोग भारी मात्रा में आते हैं। महाशिवरात्रि के दिन मंदिर में भक्तों का जमाबड़ा लगा रहता है। पानी के बुलबुले क्यों और किस प्रकार से उठते हैं इस बारे में विज्ञान भी अभी तक नहीं बता पाया है खैर पानी के बुलबुलों के चलते ही यह मंदिर लोगों की श्रद्धा का केंद्र बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here