स्वर्ण भस्म में नहाता था यहां का राजा, रहस्यमय झील में आज भी दफन है बड़ा खजाना

0
1055
king of this state took a bath in golden water and great treasure buried under the lake cover

आपने बहुत सी झील देखी ही होंगी, पर क्या आपने किसी ऐसी झील को देखा है जहां पर सोने का खजाना बड़ी मात्रा में गढ़ा हो तथा जिसके आसपास की मिट्टी भी सोने के बालू की हो? यदि नहीं, तो आज हम आपको एक ऐसी ही झील के बारे में यहां जानकारी दे रहें हैं। जी हां, आज हम आपको एक ऐसी झील के बारे में बता रहें हैं जहां की मिट्टी भी स्वर्ण भस्म की ही थी। एक ऐसा समय था जब इस इलाके में चारों और सोना ही सोना हुआ करता था। इस क्षेत्र का राजा भी शायद इसलिए ही स्वर्ण भस्म में स्नान करता था, परंतु वर्तमान में इस स्थान का कोई सुराग तक नहीं है। इस झील को “गुआटाविटा झील” कहा जाता है। आपको हम बता दें कि यह स्थान “कोलंबिया” में हुआ करता था। इस रहस्यमय इलाके के बारे में आज कई प्रकार की कथा किस्से मशहूर हैं। माना जाता है कि कोलंबिया में कभी “एल डोराडो” नामक एक क्षेत्र हुआ करता था।

king of this state took a bath in golden water and great treasure buried under the lake 1image source:

इस क्षेत्र की मिट्टी में बड़ी मात्रा में सोना था। कोलंबिया में इस स्थान को ढूंढने के लिए बहुत से लोग समय-समय पर गए जिनमें कुछ कभी वापस नहीं आए तो कुछ की मौत हो गई। मान्यता है कि इस इलाके में उस समय “मुइस्का जनजाति” के लोग निवास करते थे और ये लोग जब भी किसी को अपना राजा चुनते थे, तब एक अजीबोगरीब रस्म अदा करते थे। इस रस्म के तहत ये लोग राजा बनने वाले उस व्यक्ति को गुआटाविटा झील पर ले जाते थे तथा उसके शरीर को नग्न कर उस पर झील की स्वर्ण घूली को रगड़ते थे। इसके बाद में उस व्यक्ति के शरीर पर भारी मात्रा में सोना तथा कीमती पत्थर भी रख देते थे। इतना करने के बाद में कुछ लोग राजा को झील के बीच में स्नान कराने के लिए ले जाते थे और बाकी लोग चारों ओर से खड़े होकर राजा पर सोना बरसाते थे।

king of this state took a bath in golden water and great treasure buried under the lake 2image source:

समय के साथ यह झील तथा यह जनजाति खत्म हो गई, पर वह खजाना आज भी वहीं स्थित है जो उस पुरातन काल में था। इस खजाने के लिए ही बहुत से लोग कोलंबिया गए और मौत के मुंह में समा गए। इस खजाने के लिए कई अभियान भी चलाए गए। वह झील तो लोगों को नहीं मिली, पर खजाना जरूर मिल गया। सोना देख कर लोग पागल हो उठे और उन्होंने सोचा की मुख्य शहर में ओर भी ज्यादा सोना होगा और वे मुख्य राज्य की खोज में लग गए। इस खोज में ही उनको अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। मुख्य शहर कहां दफन है इस बात का अभी तक कोई पता नहीं लगा सका। कहते हैं कि आज भी सोने का बड़ा खजाना वहीं स्थित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here