बंधक बना जबरन करा डाली इंजीनियर की शादी, फूट-फूट कर रोता रहा बेचारा

0
403
Kidnapped an engineer and got him married

आपने शादियां तो खूब देखी होंगी और शादियों में होने वाली कई परंपराओं के बारे में भी आपको पता होगा, पर क्या आपको किसी ऐसी परंपरा के बारे में पता है जिसमें लड़के को जबरन पकड़कर उसका विवाह करा दिया जाता है। जी हां, यह अनोखी परंपरा भी अपने ही देश की है। आज हम आपको न सिर्फ इस परंपरा के बारे में जानकारी दे रहें हैं बल्कि हालही में आये इस परंपरा से संबंधित एक ऐसे केस के बारे में भी बता रहें हैं जिसमें एक इंजीनियर को बंधक बना उसकी जबरन शादी करा दी गई।

बिहार प्रदेश की है यह अनोखी प्रथा 

आपको बता दें कि लड़के को बंधक बना जबरन शादी कराने की यह प्रथा बिहार प्रदेश की है। इस प्रथा में लड़के को जबरन पकड़कर उसका विवाह करा दिया जाता है। यही कारण है कि इस प्रथा को “पकड़ौवा प्रथा” या “पकड़ौवा परंपरा” के नाम से जाना जाता है। इस प्रकार पकड़ौवा परंपरा से संपन्न हुए विवाह को पकड़ौवा विवाह के जाना जाता है। इस विवाह शादी के लिए लड़का तैयार है अथवा नहीं यह नहीं देखा जाता बल्कि लड़के को वधू पक्ष वाले जबरन पकड़ कर उसकी शादी करा डालते हैं। हालही एक इंजीनियर का अनोखा केस इस परंपरा को उजागर करता है। आइये जानते हैं कि किस प्रकार से इंजीनियर युवक का विवाह जबरन कराया गया।

पीट पीट कर करा डाली युवक की शादी 

हालही में बिहार से एक मामला सामने आया है जो इस पकड़ौवा प्रथा को सभी के सामने उजागर करता है। घटना बिहार के पटना ज़िले की है। बीती 3 दिसंबर को जूनियर इंजीनियर विनोद अपने मित्र की शादी होने के लिए मोकामा नामक स्थान पर गया था। वहां पहुंच कर उसको एक व्यक्ति मिला जिसने उससे कहा कि वह एक मंत्री को जानता है और उसकी पैरवी से वह उसका ट्रांसफर मनचाही जगह पर करा सकता है। विनोद जब उस व्यक्ति के साथ गया तो विनोद को कई लोगों ने जबरन पकड़ लिया और उसको पीटना शुरू कर दिया। काफी पीटने के बाद जब विनोद कमजोर पड़ गया तो विनोद को दूल्हा बना शादी के मंडप में जबरन बैठा दिया गया। इसके बाद विनोद को पीट पीट कर तथा धमका कर जबरन सारी प्रथाएं पूरी कराई गई और विनोद का विवाह करा दिया गया। विनोद ने इस विवाह तथा उसको पीटने वाले लोगों के खिलाफ 4 दिसंबर को पुलिस में तहरीर दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here