जयंती पर याद किए गए लौह पुरुष

0
376

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती आज देशभर में मनाई जा रही है। वह स्वतंत्र भारत के पहले गृहमंत्री थे। उन्हें नवीन भारत के निर्माता के रूप में भी जाना जाता है।

सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म गुजरात के नडियाद में 31 अक्टूबर 1875 को एक कृषक परिवार में हुआ था। वह अपने माता-पिता की चौथी संतान थे। वल्लभ भाई पटेल ने महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित होकर ही भारत के स्वतंत्रता आन्दोलन में भाग लिया था। वे 1920 के दशक में गांधी जी के सत्याग्रह आन्दोलन के समय कांग्रेस में भर्ती हुए थे। उनके नाम के आगे सरदार शब्द बारडोली कस्बे में सशक्त सत्याग्रह के बाद से ही लगा, पहले उन्हें बारडोली का सरदार कहा जाता था। फिर बाद में उन्हें केवल सरदार कहा जाने लगा। इसके अलावा भारत के एकीकरण में उनके महान योगदान के लिए उन्हें भारत का लौह पुरुष भी कहा जाने लगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here