गड्ढे में गधे के गिरने से अचानक सामने आया यह प्राचीन कोम एल शोकाफा मकबरा, जानें इसके बारे में

0
531
interesting story behind this ancient Kom El Shoqafa tomb located in Egypt cover

आपने बहुत से ऐसे स्थानों के बारे में सुना ही होगा जिनकी खोज अचानक में ही हो गई थी। आज हम आपको एक ऐसे ही स्थान के बारे में ही यहां जानकारी दे रहें हैं। जी हां, आज हम आपको एक ऐसे ही स्थान के बारे में बता रहें हैं जिसकी खोज अचानक हो गई थी। आपने मिस्र का नाम सुना ही होगा। मिस्र का नाम आते ही आंखों के सामने प्राचीन पिरामिड और ममी जीवित हो उठती हैं। मिस्र में बहुत से ऐसे स्थान भी हैं जहां आज भी रहस्य बना हुआ है।

इनमें से कई स्थान वक्त के साथ खो गए, तो कुछ अभी भी स्थापित हैं। आज हम आपको जिस स्थान के बारे में बता रहें हैं उसका नाम है “कोम एल शोकाफा मकबरा“, यह मिस्र का ही एक स्थान है। यह स्थान समय के साथ अपने अस्तित्व को खो चुका था और लोगों की आंखों से दूर हो गया था। लोगों का कहना है कि यह कोम एल शोकाफा मकबरा वास्तव में खो चुका था और लोग इसको भुला चुके थे।

interesting story behind this ancient Kom El Shoqafa tomb located in Egyptimage source:

कोम एल शोकाफा मकबरे की खोज के बारे में लोगों का कहना है कि एक बार एक व्यक्ति अपने गधे के साथ जा रहा था कि अचानक उसका गधा गड्डे में गिर गया। गधे के मालिक ने जब अपने गधे को निकालने के लिए गड्ढा खोदा तब उसको बहुत हैरानी हुई, क्योंकि गड्ढे में कई पिलर खड़े थे और चारों और नक्काशी भी की हुई थी।

आपको हम बता दें कि मकबरे की खोज करने वाले इस शख्स का नाम “Monsieur Es-Sayed Aly Gibarah” है। इस शख्स ने 1990 में एक म्यूजियम के अधिकारियों को यह बताया कि उसने एक मकबरे की खोज की है। इस शख्स ने कहा कि गड्ढे की खुदाई करते समय उसको एक छेद दिखाई पड़ा, जिसमें देखने पर उसको अंदर मकबरा मिला। इस व्यक्ति की बात मानकर एक आर्कियोलॉजिस्ट्स ने इस स्थान पर खोजबीन करने का मन बनाया।

खोजबीन में पता लगा कि यह मकबरा ग्रेको-रोमन के समय का सबसे बड़ा मकबरा है और इसमें सिर्फ एक ही परिवार के शव दफनाए जाते थे, हालांकि बाद में कुछ बाहरी शव भी इस स्थान पर दफनाए जानें लगे थे। हैरान कर देने वाली बात यह है कि उस समय जो शव इस मकबरे में दफनाए गए थे, वे आज भी अच्छी हालत में मौजूद हैं। इस प्रकार से अचानक ही कोम एल शोकाफा मकबरा की खोज हो गई। यह खोज मिस्र में एक महत्वपूर्ण खोज मानी जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here