मध्य प्रदेश की कैबिनेट मंत्री कुसुम मेहदेले की अभद्रता

0
606

बच्चे देश का भविष्य हैं और उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनाना हमारा कर्तव्य होता है। बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कई योजनाएं संचालित की हैं, लेकिन अफसोस कि उन्हीं की एक मंत्री ने ऐसा काम किया है जो आज सुर्खियों में है। 1 नवंबर को मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर प्रदेश में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गया गया था।

https://www.youtube.com/watch?v=KVhL_bqwOpI

Video Source: https://www.youtube.com

उसी क्रम में पन्ना में आयोजित कार्यक्रम के समापन के बाद लौटते वक्त मध्य प्रदेश की कैबिनेट मंत्री कुसुम मेहदेले के पैरों पर गिर कर एक बच्चा याचना करने लगा, लेकिन ये बात मंत्री जी को इतनी नागवार लगी कि उन्होंने उस बच्चे को पैरों की ठोकर मार कर अलग कर दिया। इस घटना के बाद मंत्री के बर्ताव की चारों ओर निंदा हो रही है। विपक्ष ने भी सवाल उठाए हैं।

kusum-mehdaleImage Source: http://images.jansatta.com/

एक ओर तो सूबे के मुखिया सरकारी योजनाओं की ढोल पीटते नहीं थकते हैं, वहीं दूसरी ओर उन्हीं की मंत्री में इतनी भी नैतिकता नहीं दिखी कि याचक की याचना भले ना सुनें, पर बच्चे को पैर की ठोकर मार कर उसका अपमान तो ना करें। नैतिकता का ढिंढोरा पीटने वाली पार्टी में पहले जिम्मेदार ओहदे पर बैठने वालों को नैतिकता का पाठ तो जरूर पढ़ाना चाहिए था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here