भारत जल्द बनेगा तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश

0
388

दुनिया भर में तेजी से आगे बढ़ते हुए भारत के लिए जल्द ही अपना मुकाम पाना आसान हो जाएगा। फिलहाल अर्थव्यवस्था के मामले में भारत मौजूदा समय में दसवें पायदान पर है, लेकिन जानकारों का कहना है कि आने वाले पंद्रह सालों में भारत पूरे विश्व में तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर सामने आएगा। भारत की जीडीपी इन सालों में पांच गुना बढ़ जाएगी।

indan economi

ब्रिटिश के इकोनॉमिक मुद्दों पर नजर रखने वाले सेंटर फॉर इकोनॉमिक्स बिजनेस एंड रिसर्च ‘सीईबीआर’ ने दुनिया के देशों की जीडीपी के अनुसार उनकी रैकिंग की है। जिसके अनुसार 2029 तक चीन अमेरिका को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा, जबकि अमेरिका दूसरे पायदान पर आ जाएगा। वहीं, तीसरे स्थान पर सभी देशों को पीछे छोड़ते हुए भारत आगे आ जाएगा। इस अनुमान के मुताबिक 2030 तक चीन की जीडीपी करीब 34338 और अमेरिका की जीडीपी 32996 हो जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार भारत 2019 तक कॉमनवेल्थ देशों में सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। वहीं, भारत ने महाशक्ति बनने के लिए अपने पड़ोसी देश चीन का पीछा करना शुरू कर दिया है। भारत 2050 तक चीन को पीछे करते हुए दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा। अभी दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं व जीडीपी में अमेरिका सबसे आगे है। जिसके बाद चीन, जापान, जर्मनी, फ्रांस, ब्रिटेन, ब्राजील, इटली, रूस और सबसे अंत में भारत आता है, लेकिन अब इस रिपोर्ट के अनुसार भारत जल्द ही अपनी अर्थव्यवस्था में सुधार लाते हुए सीधे तीसरे पायदान पर अपनी जगह बना लेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here