यह है दुनिया का ऐसा देश जहां 76 दिन रहती है सुबह

0
467
दुनिया

सारा दिन काम करने के बाद एक रात ही होती है जब इंसान चैन की नींद लेकर अपने दिन भर की थकान को उतारता है। मगर क्या आपने कभी सोचा है कि अगर कभी रात ही नही हुई तो हम क्या करेंगे। आप सोच रहे होंगे की भला ऐसा कैसे हो सकता है दुनिया के हर देश में दिन और रात होती है। मगर यकीन मानए दुनिया का एक ऐसा देश भी है जहां पर रात नही होती। दरअसल नार्वे एक ऐसा देश है, जो आर्कटिक सर्किल के अंदर आता है। इस देश में मई से जुलाई महीने तक 76 दिनों तक रात नही होती। यहां पर 76 दिन तक लगातार सूरज उदय रहता है। आइये जानते हे इसके बारे में।

दुनियाImage source:

आपने बचपन में अपनी किताबों में पढ़ा ही होगा कि पृथ्वी अपने अक्ष पर 24 घंटे में एक चक्कर पूरा करती है। इस चक्र के दौरान पृथ्वी का जो हिस्सा सूर्य के आगे होता है वहां पर दिन होता है तथा दूसरे हिस्से में रात। यूं तो लोग कहते है कि सूरज उगता और ढलता मगर असल में ऐसा कुछ नही होता है। सूर्य हमेशा अपने स्थान पर स्थिर रहता बल्कि हमारी पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा करती है।

पृथ्वी का झुकाव बड़ी वजह –

पृथ्वी का झुकाव बड़ी वजहImage source:

आपको बता दें कि परिक्रमा करते हुए पृथ्वी का कोण 66 डिग्री का रहता है। इस कारण पृथ्वी का एक्सिस सीधा नही होता बल्कि 23 डिग्री तक झुका होता है। इसी झुकाव के कारण हमारे दिन छोटे बड़ होते है, जैसे की सर्दियों के दिनों में राते लंबी होती है और गर्मियों में दिन। नॉर्वे में मिडनाइड सन की घटना भी इसी झुकाव के कारण होती है। दरअसल पृथ्वी के जिस हिस्से में नॉर्वे हैं वो हिस्सा सूर्य की रोशनी के आगे ही रहता है। इस वजह से यहां 24 घंटे आपको आसमान में सूरज चमकता दिखता है। इस देश में आपको आधी रात के समय भी सूरज दिखेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here