यहां दिखाएंगे अपना अंगूठा तो मिलेगा आपको प्यार और सम्मान

0
449
प्यार

क्या अंगूठा दिखाने से किसी को प्यार और सम्मान मिल सकता है। आप कहेंगे शायद नहीं, क्योंकि आमतौर पर अंगूठा लोग उस समय दिखाते हैं जब वे अपनी किसी खुशी का इजहार कर रहें होते हैं। ऐसे में प्यार या सम्मान मिलने की बात कहां है, लेकिन सच यह है कि आज जिस स्थान के बारे में हम आपको बता रहें हैं, वहां ऐसा ही होता है। यहां यदि आप किसी को अंगूठा दिखाते हैं तो  आपको लोगों की सहानुभूति तथा प्रेम मिलता है।  असल में प्रत्येक देश के अपने रिवाज हैं।

प्यारImage source:

आज हम आपको इंडोनेशिया की बात बता रहें हैं। यहां के लोग यदि बड़ों का सम्मान या छोटे बच्चों के प्रति अपने प्रेम को प्रदर्शित करना चाहते हैं तो यहां के लोग ऐसा अपना अंगूठा दिखा कर करते हैं। इंडोनेशिया के लोगों का जीवन काफी सरल होता है। ये लोग अपने परिवार तथा मित्रों को अपना सबसे ज्यादा करीबी मानते हैं। जब भी ये लोग किसी अन्य व्यक्ति से मिलते हैं तो उसके सम्मान का बहुत ध्यान रखते हैं। ये लोग उस समय अपने प्रेम तथा शिष्टाचार को प्रदर्शित करने के लिए अंगूठा दिखाते हैं। इस प्रकार से अंगूठा यदि आप इंडोनेशिया में किसी व्यक्ति को दिखाते हैं तो उसका अर्थ होता है कि आप उस व्यक्ति के प्रति शिष्टाचार का प्रदर्शन कर रहें हैं। ऐसे में वह व्यक्ति आपको सम्मान तथा प्यार देता है।

प्यारImage source:

जहां तक बात अंगुली दिखाने की बात है तो आपको बता दें कि यह इंडोनेशिया में शिष्टाचार के विरुद्ध माना जाता है। यदि आप वहां के किसी व्यक्ति की ओर अपने हाथ की तर्जनी अंगुली दिखा कर बात करते हैं तो वह आपके ऊपर गुस्सा हो सकता है। इस प्रकार का इशारा बड़े लोगों के अपमान के बराबर माना जाता है। यदि आपको किसी से बात करनी ही है तो आप अंगूठे को दिखा कर कर सकते हैं। यदि आप हाथ मिलाने की आदत लिए हैं तो इंडोनेशिया में हाथ मिलाते समय आपको अपना सिर भी हिलाना पड़ता है।

इस प्रकार से हाथ मिलाने को वहां के लोग सम्मान की नजर से देखते हैं। यदि आपको इंडोनेशिया में किसी व्यक्ति को “गुड़ मार्निंग” कहना है तो आपको हाथ मिलाते समय “सलामत पागी” भी कहना पड़ेगा। इसी प्रकार से गुड़ डे के लिए यहां “सलामत सियांग” शब्द बोला जाता है। आदर तथा सम्मान देना हर किसी देश में जायज है पर इंडोनेशिया में इस बात का काफी ख्याल रखा जाता है। आप कभी भी इंडोनेशिया जाएं तो आप वहां की इन बातो का ख्याल जरूर रखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here