परेशानी हैं तो दिल्ली छोड़ दें आईएएस अधिकारी- केजरीवाल

0
304

सियासी गलियारों में हर रोज कुछ न कुछ नया होता रहता है। कभी नौकरशाह तो कभी सरकार के हुकूमरान अपनी अपनी मांगों से चर्चा का विषय बने रहते हैं। अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नौकरशाहों पर बोलते हुए उन्हें कड़ी नसीहत दे डाली। उन्होंने कहा कि अगर किसी नौकरशाह को उनकी सरकार से समस्या हो तो वह दिल्ली छोड़ सकता है।

Kejriwal1Image Source: http://images.indianexpress.com/

दिल्ली पहले से ही देश की राजनीति का अहम हिस्सा रही है। दिल्ली की राजनैतिक उथल पुथल की गूंज पूरे देश में सुनाई पड़ती है। बीते दिनों से दिल्ली सरकार और यहां के आईएएस अधिकारियों के बीच रिश्ते ठीक नहीं चल रहे हैं। हाल ही में दिल्ली के तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक अपने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि जिस भी आईएएस अधिकारियों को उनकी सरकार से कोई समस्या हो तो वह दिल्ली को छोड़ सकता है। कुछ दिनों पहले दिल्ली सरकार ने कारागार विभाग के विशेष सचिव सुभाष चंद्रा और अभियोजन विभाग के विशेष सचिव यशपाल गर्ग को निलंबित कर दिया था। जिसके बाद केंद्र सरकार ने दोनों अधिकारियों के निलंबन को अवैध घोषित कर दिया। इसके अलावा तीन अधिकारी उस समय निलंबित किए गए जब ऑटो-परमिट घोटाला सामने आया था।

फिलहाल दिल्ली सरकार की ओर से मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आईएएस अधिकारियों को उनकी सरकार विरोधी कार्यप्रणाली के लिए कड़ा रुख अपना लिया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here