पत्नी ने कुछ यूं सिखाया पति को सबक

0
404

पति पत्नी के बीच मतभेद तो आम बात होती है, लेकिन विजय लक्ष्मी नाम की एक महिला ने पति संतोष से लड़ाई करने के बाद, उसे सबक सिखाने के लिए किया कुछ ऐसा जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। दरअसल महिला और पति के बीच कहासुनी होने के बाद जब पति सोने चला गया, तो पति को सोता हुआ पाकर, पत्नी ने उसकी आंखों में फेवीक्विक डाल दिया। यह घटना रीवा शहर की है।

दरअसल विजय लक्ष्मी की संतोष से कहासुनी के पीछे बस यह कारण था कि संतोष उस रात घर थोड़ा देर से आए था। जिस कारण गुस्से में पहले तो दोनों के बीच कहासुनी हुई, फिर संतोष के सोने पर लक्ष्मी ने उनकी आंखों में फेवीक्विक डाल दिया।

fevikwik-1463813429Image Source :http://resize.khabarindiatv.com/

इस घटना का पता चलते ही स्थानीय निवासियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी और संतोष को सीधे नजदीकी अस्पताल ले गए। इस घटना ने सभी को चौका दिया। आंखों में फेवीक्विक डालने के बाद संतोष की आंखें खुल नहीं रही थी। डॉक्टर ने घंटों उपचार कर उन्हें बचाया। अब संतोष पहले से बेहतर हो गए हैं, लेकिन पत्नी की इस हरकत पर नाराज संतोष काफी गुस्से में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here