पुराने घर के नीचे दफन था सैकड़ों वर्ष पुराना शहर, अचानक आया सामने तो लोग हुए हैरान

0
509
पुराना शहर

 

कभी-कभी कुछ स्थानों पर पुराने इतिहास के रहस्य छिपे रहते हैं और हमें पता ही नहीं होता है। हाल ही में एक ऐसा ही किस्सा सामने आया है जिसको जानकर आप हैरान रह जाएंगे। आज हम आपको हाल ही में घटी एक ऐसी घटना की जानकारी दे रहें हैं जिसको जानकर कोई भी हैरान हो सकता है। आपको सबसे पहले बता दें कि यह घटना तुर्की के एनाटोलिया के कायसेरी प्रांत की है। यहां पर रहने वाले 50 वर्षीय मुस्तफा बोज्देमिर ने एक पुराना घर खरीदा था। यह घर काफी पुराना था इसलिए इसमें कई स्थानों पर मरम्मत कराने की जरूरत थी इसलिए ही मुस्तफा बोज्देमिर ने इस घर को रिनोवेट कराने का मन बना लिया और काम शुरू करा दिया।

पुराना शहरImage Source:

इस घर की जब मरम्मत चल रह थी तब अचानक इस घर के बेसमेंट की एक दीवार अचानक गिर गई। मुस्तफा बोज्देमिर ने सोचा कि वह कोई स्टोर रूम होगा पर जब वह वर्कर्स के साथ में उस स्थान पर गए तो सभी लोग हैरान रह गए। सभी ने देखा की अंदर तो एक पुराना शहर है। इस पुराने शहर तक दीवार के पीछे से होते हुए एक गुफा जा रही थी। मुस्तफा ने इस पुराने शहर की जानकारी कायसेरी गवर्नर ऑफिस और कल्चर एंड टूरिज्म डायरेक्टरेट को दे दी। टीम यहां आई और पता लगा कि यह द्रेंकुयु शहर के अवशेष हैं जो कि काफी पुराना शहर था। आपको बता दें कि द्रेंकुयु शहर को जमीन से 60 फिट नीचे बसाया गया था। इस शहर में दुकान तथा स्कूल एवं चर्च भी थे। प्राकृतिक आपदाओं तथा युद्ध के समय लोगों की जान बचाने के लिए इस शहर को निर्मित किया गया था। 1963 में द्रेंकुयु शहर के मिलने के बाद कई स्थानों का पता सरकारी विभाग की टीम ने लगाया जो इसके ही समकक्ष थे। 3 वर्ष बाद में इस पुराने शहर को टूरिस्ट लोगों के लिए खोल दिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here