आखिर चंगेज खां की कब्र से दुनिया के खत्म होने का क्या है संबंध

0
434
चंगेज खां

इतिहास में कुछ बादशाह ऐसे भी हुए हैं। जिनके किस्से आज भी लोगों को हैरान कर देते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही बादशाह के बारे में जानकारी दे रहें हैं। इस बादशाह का नाम “चंगेज खां” है। आपको बता दे कि चंगेज को दुनिया का सबसे क्रूर शहंशाह कहा जाता है। यह एक ऐसा बादशाह था जो यदि किसी रास्ते से गुजरता था तो वहां खून की नदियां बह जाती थी। चंगेज की क्रूरता के किस्से आज भी इतिहास के पन्नों में कैद हैं। हैरानी की बात यह है कि शहंशाह चंगेज की मौत से जुड़ी किसी भी घटना का कोई उल्लेख कहीं नहीं मिलता है। इससे भी बड़ी बात यह है कि चंगेज की कब्र कहां और किस स्थान पर है। इस बात का भी आज तक किसी को नहीं पता लग पाया है।

आखिर क्यों नहीं मिल पाई कब्र –

आखिर क्यों नहीं मिल पाई कब्रImage source:

चंगेज खां की कब्र आज तक न तो किसी भूगोल शास्त्री को मिल सकी है और न ही किसी इतिहासकार को। आज तक चंगेज की कब्र का किसी को कुछ पता नहीं लग सका है। इस बारे में सभी मौन हैं। कुछ लोग इस बात के नाम पर इतना ही कहते हैं कि चंगेज ने अपनी मौत से पहले एक वसीयतनामा लिखाया था। उसने इसमें लिखाया था कि उसको किसी गुमनाम व्यक्ति की तरह ही दफनाया जाएं। वह नहीं चाहता कि लोग उसकी मौत के बाद भी उसको याद रखें। कहते हैं कि चंगेज को किसी गुमनाम स्थान पर ही दफनाया गया था। इस कारण उसकी कब्र आज तक किसी को नहीं मिल सकी। कहा जाता है कि चंगेज खां की कब्र के ऊपर से एक हजार घोड़े दौड़ाये गए थे ताकी वह अच्छे से समतल हो सके तथा किसी को इस बात का अहसास न हो की वहां कोई कब्र है। एक अंग्रेजी चैनल ने “वैली ऑफ खान” नाम से एक मिशन चलाया था। जिसके तहत चंगेज की कब्र को सैटेलाइट से ढूंढने की कवायद शुरू की गई थी लेकिन इस कार्य में असफलता ही हाथ लगी थी।

इस श्राप के कारण छुपाई गई कब्र –

इस श्राप के कारण छुपाई गई कब्रImage source:

ऐसा कहा जाता है कि चंगेज खां की कब्र के साथ में एक भयानक श्राप जुड़ा हुआ है। इस बारे में चंगेज के देश मंगोलिया के लोग बताते हैं कि चंगेज की कब्र के साथ एक श्राप जुड़ा हुआ है। श्राप यह है कि जो कोई भी उसकी कब्र को खोलेगा तो उसकी मौत हो जाएगी तथा यह दुनिया तबाह हो जाएगी। अतः इसीलिए चंगेज खां की कब्र को दुनिया वालों से छुपाया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here