घरेलू हिंसा का शिकार बना हॉलीवुड का मशहूर गायक

0
378

मियां-बीवी के बीच झगड़ा होना आम बात है। कभी-कभी दोनों के बीच का मतभेद इतना बढ़ जाता है कि बात हाथापाई तक पहुंच जाती है, लेकिन अमेरिका में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यह वाकया सुन कर आप दंग रह जाएंगे।

jermaine jackson and Halima Rashid2Image Source: http://www.centrictv.com/

दरअसल हॉलीवुड के मशहूर गायक जर्मेन जैक्सन और उनकी पत्नी हलीमा राशिद के बीच जमकर लड़ाई हुई, जिसके बाद बात मार-पीट तक पहुंच गई। जिस समय यह हंगामा हुआ दोनों अपने घर पर ही मौजूद थे। विवाद के दौरान दोनों के बीच हाथापाई होने लगी और हलीमा राशिद ने अपने पति के पैर को दांत से चबा डाला। जिसके बाद जर्मेन ने पुलिस को फ़ोन कर के मदद के लिए बुलाया। पुलिस ने हलीमा को घरेलू हिंसा के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 5 घंटे के बाद पुलिस ने हलीमा को 50,000 डॉलर की जमानत पर रिहा कर दिया, लेकिन 23 दिसम्बर को कैलिफोर्निया के वैन नुईस की अदालत में हलीमा को पेश होने को कहा है।

jermaine jackson and Halima RashidImage Source: https://thenypost.files.wordpress.com

गायक जर्मेन जैक्सन और उनकी पत्नी हलीमा राशिद अमेरिका के केलिफोर्निया के वुडलैंड में रहते हैं। जर्मेन की उम्र 60 साल है, जबकि राशिदा की उम्र 38 साल है। दोनों ने साल 2004 में शादी की थी। फिलहाल दोनों की कोई संतान नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here