तो इसलिए आपकी पेंट या जींस की जिप पर लिखा होता है YKK

0
671

देखा जाए तो हम जो कपड़े अपने रोजमर्रा के जीवन में पहनते हैं, उनमें कुछ ऐसी चीजे होती हैं जिनके बारे में हम खुद नहीं जानते हैं। जैसे जींस की पेंट में छोटी पॉकेट क्यों लगी होती है या जींस में जेब के ऊपर पीतल के बटन क्यों लगे होते हैं आदि। ऐसे कई सवाल है जिनके जवाब हम अपने पहले आलेखों के माध्यम से दे चुके हैं पर आज हम आपको बता रहें हैं कि आपकी जींस या पेंट की चैन पर YKK क्यों लिखा रहता है, इसका मतलब आखिर क्या है।

yoshida kogyo kabushikigaisha1Image Source:

असल में YKK का मतलब होता है Yoshida Kōgyō Kabushikigaisha , यह दुनिया की सबसे पहली कंपनी है जिसने जिप बनना शुरू किया था। Tadao Yoshida नाम के एक व्यापारी ने इसका आविष्कार 1934 में किया था और दुनिया की आधे से ज्यादा जिप इसी कंपनी से बनी हुई है, वर्तमान में यह कंपनी दुनिया के 71 देशों में कार्य करती है। देखा जाए तो बड़ी और महंगी चीजें जहां आपकी इज्जत बढ़ाती है वहीं यह छोटी सी वस्तु आपकी इज्जत को बचा कर रखती है। वास्तव में यह छोटी चीज सबसे बड़ी है।

yoshida kogyo kabushikigaisha2Image Source:

YKK कंपनी का सबसे बड़ा प्लांट Georgia, USA में स्थित है, यहां पर रोज 70 लाख जिप्स का निर्माण होता है। जानकारी के लिए आपको यह भी बता दें कि YKK बैग और कपड़ो में लगने वाले अन्य उत्पादो का भी निर्माण करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here