आश्चर्य – इस देश में गाय को माना जाता है सबसे खतरनाक जानवर, जानें क्यों

0
431

 

भारत के हिन्दू धर्म में गाय में सभी देवी-देवताओं का वास माना जाता है, पर क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा देश भी है जहां गाय को खतरनाक जानवर माना जाता है। जी हां, यह आश्चर्य की बात है क्योंकि गाय एक बहुत ही शांत स्वभाव की जीव होती है और वह अपना दूध बिना किसी आनाकानी के किसी अन्य जंतु के बच्चों तक को पिला देती है, ऐसे में यदि कोई देश गाय को खतरनाक जीव की श्रेणी में रखता है, तो यह आश्चर्य की बात बनती ही है। खैर, आज हम आपको इस देश के बारे में ही जानकारी दे रहें हैं, जहां गाय को माना जाता है सबसे खतरनाक जानवर।

Image Source:

गाय को सबसे खतरनाक जानवर मानने वाला देश “ब्रिटेन” है। असल में ब्रिटेन में पिछले 15 वर्षों में गायों द्वारा 74 लोगों की जान ली जा चुकी है, इसलिए ब्रिटेन ने गाय को खतरनाक जानवरों की सूची में डाल दिया है। लंदन के हेल्थ एंड सेफ्टी एक्जीक्यूटिव संस्था का कहना है कि जो आंकड़े मिले हैं उनके अनुसार गाय कुत्तों से भी ज्यादा खतरनाक जानवर है, क्योंकि गायों के द्वारा मरने वाले लोगों की संख्या कुत्तों द्वारा मरने वाले लोगों से ज्यादा है। एचएसई ने किसानों को हिदायत दी है कि वे अपने पशुओं को फुटपाथ के करीब न छोड़े, जिससे इस प्रकार के हादसों में कमी आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here