जमीन से निकली इस वस्तु ने माली को बना दिया लखपति

0
395
लखपति

 

कभी-कभी किस्मत वह सब दे देती हैं जिसका पता लगते ही सभी लोग हैरान रह जाते हैं, हाल ही में एक व्यक्ति को जमीन के अंदर से कुछ ऐसी चीज मिली जिसको देख कर सभी चकित हो गए। असल में किस्मत का कुछ पता नहीं होता है, कब किसका नसीब किस समय खुल जाए कहा नहीं जा सकता है। हाल ही में घटी एक घटना में एक माली की किस्मत ने उसको लखपति बना दिया, जबकि उसने कभी ऐसी कल्पना भी नहीं की थी। आज हम आपको इस घटना के बारे में ही जानकारी दे रहें हैं तो आइए जानते हैं इस घटना के बारे में।

लखपतिImage Source:

सबसे पहले हम आपको बता दें कि ब्रिटेन के एक 60 वर्षीय माली के जीवन के साथ यह घटना जुड़ी है। यह 60 वर्षीय माली अपने मालिक के बगीचे की साफ-सफाई काफी लम्बे अरसे से कर रहा था। इस माली का नाम “Steve Fletcher” है। एक दिन यह माली बगीचे की साफ-सफाई कर रहा था और इस दौरान उसको धरती में से कुछ मिला। माली ने सोचा की यह कोई फालतू चीज है और उसने उस वस्तु पर कोई खास ध्यान नहीं दिया। बाद में इस माली ने धरती से मिली इस चीज की सफाई कर इसकी जांच कराई तो वह चौंक गया। असल में यह कोई आम वस्तु नहीं थी, बल्कि ब्लैक गोल्ड था। असल में यह एक प्रकार का कवक होता है, जिसकी भारत के बाजार में कीमत करीब 20 लाख रूपए है। इसको फ्रांस, जर्मनी अतः इटली जैसे देशों में बहुत से लोग खाते है और यह बहुत महंगा होता है। इस प्रकार से यह ब्लैक गोल्ड पाकर माली लखपति बन गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here