मात्र एक बर्गर के लिए, यहां लड़कियां बना रही हैं यौन संबंध

0
454
यौन सबंध

क्या मात्र एक बर्गर के लिए कोई लड़की यौन संबंध बनाने के लिए हां कर सकती है। शायद नहीं लेकिन आज हम आपको एक ऐसे स्थान के बारे में बता रहे हैं, जहां यह सब होता है। हम बात कर रहें हैं ग्रीस देश की। जिसका प्राचीन नाम यूनान था। दुनिया के बड़े भाग को जीत लेने वाले सिकंदर महान इसी देश के थे। यही सिकंदर का जन्म हुआ था और इसी जगह से वह उसने अपने दुनिया को जीतने के सफर की शुरुआत की थी। ग्रीस को ही वर्तमान पश्चिम सभ्यता का गुरु देश कहा जाता है। लेकिन कहते हैं न कि वक्त बदलते देर नहीं लगती। पश्चिम सभ्यता की आधारशिला रखने वाला यह देश आज बहुत ही बुरे मोड़ पर आकर खड़ा हो चुका है।

आर्थिक संकट से जूझ रहा है ग्रीस –

आर्थिक संकट से जूझ रहा है ग्रीसImage source:

आपको बता दें कि पिछले कुछ वर्षों से ग्रीस आर्थिक संकट से गुजर रहा है। इस देश का आर्थिक संकट यूरोप के बौद्धिक वर्ग के विचार विमर्श का गंभीर मुद्दा बन चुका है। 2004 में ओलंपिक खेलों का आयोजन करने के बाद यह देश आर्थिक संकट में धंसता चला गया। अब ग्रीस दुनिया के उन देशों में शुमार होने लगा है जिनमें सबसे ज्यादा आत्म हत्या होती है। आर्थिक संकट से गुजरते इस देश का बहुत बुरा असर यहां के नागरिकों पर भी पड़ा है। इस बात का अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं कि जीवन की कुछ मामूली जरूरतों को पूरा करने के लिए वहां की लड़कियां अपने जिस्म का सौदा करने लगी हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी की ग्रीस की महिलाएं जिस्म के धंधे में दुनिया में सबसे आगे पहुंच चुकी हैं। एथेंस के पेंटियोन युनिवर्सिटी के प्रोफेसर ग्रेगोरी लैक्सोस ने महिलाओं की इस हालत पर शोध किया तो वे हैरान रह गए। उन्होंने शोध में पाया की यहां की लड़कियां तथा महिलायें महज एक बर्गर के लिए भी अपने जिस्म का सौदा कर लेती हैं। इसका कारण है कि उनके पास पैसा नहीं है और इसलिए वे भोजन नहीं कर सकती।

महज 2 यूरो में हो रही है जिस्मफरोशी –

महज 2 यूरो में हो रही है जिस्मफरोशीImage source:

शोध में पता लगा है कि जिस्म के धंधे में ग्रीस की जो सबसे ज्यादा संख्या वाली लड़कियां शामिल हैं उनकी उम्र 17 से 20 वर्ष के बीच है। एक दिलचस्प तथ्य यह है कि आधे घंटे के लिए ग्रीस की लड़की से संबंध बनाने का रेट पहले 40 यूरो था जो अब महज 2 यूरो पर पहुंच गया है। इतने पैसे में वहां सिर्फ एक बर्गर या सैंडबिच ही मिलता है। इस प्रकार से देखा जाए तो जीवन को बचाने के लिए ग्रीस की महिलायें तथा लड़कियां जिस्म का धंधा करने के लिए मजबूर हैं। अब ऐसे मामलों में तेजी से बढ़ोतरी भी हो रही है। जीवन को बचाने हेतू महज कुछ पैसे के लिए ग्रीस की लड़कियां जिस तेजी से इस धंधे में कदम रख रहीं हैं। उससे सभी देश हैरान हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here