गर्म पानी में हैं सेहत से जुड़े कई फायदे

0
293

मनुष्य को भोजन के साथ ही पानी की भी आवश्यकता पड़ती है। लोगों को आज भोजन के लिए ही नहीं साफ पानी के लिए भी मशक्कत करनी पड़ रही है। हमारे शरीर का अधिकतर भाग पानी से बना है। अगर पानी न पिया जाए तो शरीर में कई तरह के रोग उत्पन्न होने लगते हैं। शुद्ध और साफ जल के साथ ही हमें गर्म पानी भी पीना चाहिए। गर्म पानी शरीर के लिए ठंडे पानी से ज्यादा फायदेमंद है। आज हम आपको गर्म पानी के फायदे के बारे में बता रहे हैं।
गर्म पानी के ये फायदे रखेंगे आपको स्वस्थ-

1. शरीर तक सभी पोषक तत्व पहुंचाने के लिए पानी अहम भूमिका निभाता है। गर्म पानी भोजन को ठीक ढंग से पचाता है। साथ ही इससे शरीर को भोजन के सभी पोषक तत्व मिलते हैं।
2. सुबह उठने के बाद खाली पेट गर्म पानी के साथ नीबू मिलाकर पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है और शरीर का पीएच स्तर भी ठीक बना रहता है।

health-benefits-of-hot-water1Image Source: http://www.dishfordiet.com/

3. डॉक्टर भी सुबह गर्म पानी पीने की सलाह देतें हैं क्योंकि इससे कब्ज की समस्या दूर होती है।
4. गर्म पानी का सेवन करने से शरीर का तापमान बढ़ जाता है। जिससे पसीने आने लगते हैं। पसीने आने के कारण शरीर के सभी विषैले तत्व पसीने के साथ ही बाहर आ जाते हैं।
5. अगर भूख नहीं लग रही है तो गर्म पानी में नीबू का रस और काली मिर्च डाल कर लेना चाहिए। इस मिश्रण में थोड़ा सा नमक भी डाल लें। इससे पेट की सभी समस्या दूर होगी और भूख लगने लग जाएगी।
6. अधिकतर पेट की बीमारियां दूषित जल के कारण होती हैं। पानी को गर्म करने से उसके कीटाणुओं का नाश होता है और इससे बीमारियां भी दूर रहती है.।
7. खाना खाने के बाद गैस की समस्या आज आम हो चुकी है। गर्म पानी पीने से गैस की समस्या नहीं होती है।
सर्दियों में तो खासकर गर्म पानी का ही सेवन करना चाहिए, क्योंकि इस दौरान शरीर में वसा अधिक जमा हो जाती है। गर्म पानी के सेवन से शरीर की वसा खत्म होती है। इन सभी फायदों के चलते हमें गर्म पानी ही पीना चाहिए।

health-benefits-of-hot-water2Image Source: http://stylnazdrowie.pl/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here