राजकुमार की हथेलियों पर पड़े पीएम मोदी के हाथ के निशान

0
428

यूं तो हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश विदेश का दौरा कर भारत को और मजबूत बनाने का सफल प्रयास कर रहे हैं पर यदि भारत के लोगों की मजबूती की बात की जाये तो ये बात ब्रिटेन के प्रिंस विलियम काफी अच्छी तरह से बता सकते हैं। वह यह समझ गए होंगे कि जिस देश के प्रधानमंत्री के हाथों में इतनी मजबूती है वह देश व यहां के अन्य लोगों में भी कितनी मजबूती होगी।

अभी हाल ही में मोदी और प्रिंस विलियम के हैंडशेक का वीडियो और तस्‍वीरें काफी वायरल हुई हैं जिसमें प्रिंस विलियम मोदी से हाथ मिला रहे हैं। हैंडशेक के बाद प्रिंस विलियम की हथेलियों पर मोदी के हाथ के निशान बन गए। इससे यह बात साफ जाहिर हो गई कि मोदी के साथ प्रिंस विलियम का हैंडशेक कितना ज्यादा दमदार था। इसका अंदाजा आप यहां दिखाई जा रही तस्वीरों को देख कर भी लगा सकते हैं। जिसमें दोनों के हैंडशेक के बाद पीएम के हाथ का निशान विलियम के हाथ पर छप जाता है। इस बात के चर्चे अब भारत में ही नहीं बल्कि ब्रिटिश मीडिया में भी जोर-शोर से फैल चुके हैं।

Video Source :https://www.youtube.com/

यहां हम आपको बता दें कि प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी राजकुमारी कैथरीन इन दिनों भारत दौरे पर आये हुए हैं। उनके सम्मान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के हैदराबाद हाउस में बीते मंगलवार को भोज का आयोजन किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here