आधे चेहरे के साथ पैदा हुई थी यह लड़की, अमेरिका में सर्जरी के बाद दिखती है ऐसी

0
562
लड़की

 

शारीरिक विकृतियों के साथ पैदा हुए कई बच्चे आपने देखें ही होंगे,ऐसे ही एक लड़की भी आधे चेहरे के साथ पैदा हुई, पर डॉक्टर इस लड़की के लिए भगवान बन गए। कुछ लोगों के लिए डॉक्टर भगवान ही बन जाते हैं। स्लोवाकिया में पैदा हुई एक लड़की के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। आपको बता दें कि स्लोवाकिया की निवासी “इवांका” नामक एक लड़की “डेंसिसोवा गोल्डेनहेर सिंड्रोम” नामक बीमारी से पीड़ित है। यह एक जन्मजात बीमारी होती है, जिसमें चेहरे के कई अंग पूरी तरह से विकसित नहीं हो पाते। इवांका नाम की इस लड़की को भी यही बीमारी थी, जिसके चलते यह लड़की आधे चेहरे के साथ पैदा हुई थी।

लड़कीImage Source:

इवांका पिछले 30 वर्षों से अपनी इस कमजोरी को लोगों से छुपाते हुए जी रही थी, हालांकि उसके मन में कई बार आत्महत्या का विचार भी आया, पर उसने कभी हिम्मत नहीं हारी और अपने जीवन के लिए संघर्ष करती रही। आपको हम बता दें कि इवांका एक वकील है और उसने अपने चेहरे की सर्जरी अमेरिका में करानी तय की है, ताकि उसके चेहरे को सही आकार दिया जा सके। इवांका ने अपने चेहरे को दुनिया से छुपाने के लिए अपने बालों को लंबा किया हुआ था और वह अपने बालों की सहायता से अपना चेहरा छुपाती थी। इवांका की एक और सर्जरी सितंबर में अमेरिका में होनी हैं, जिसके बाद उसका चेहरा बिल्कुल अलग ही दिखाई पड़ने लगेगा। आपको बता दें कि इवांका को जो बीमारी है वह 25 हजार बच्चों में से किसी एक को होती है। इस बीमारी में बच्चे के कान, आंख तथा नाक ज्यादा प्रभावित होते हैं और सही तरीके से विकसित नहीं हो पाते हैं। अब अपने चेहरे की सर्जरी के बाद में इवांका नामक इस लड़की का चेहरा बदल जाएगा और यह अपनी सामान्य जिंदगी जीना शुरू कर देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here