इस लड़की का आधा शरीर है प्लास्टिक का कटोरा

0
691

आज हम आपको एक ऐसी लड़की के बारे में जानकारी देने के लिए जा रहें हैं जिसका आधा शरीर है प्लास्टिक के कटोरे जैसा, हालांकि आपने अब से पहले कभी इस प्रकार की न तो कोई लड़की देखी ही होगी और न ही ऐसी किसी लड़की का नाम सुना होगा पर आज हम आपको एक ऐसी ही लड़की के बारे में बताने जा रहें हैं जिसका जीवन प्रकृति ने नर्क बना दिया है।

Half body of this girl is plastic bowlImage Source:

इस लड़की का नाम है रेहमा हारुन और यह नाइजीरिया के कानो नामक क्षेत्र में रहती है। जब यह लड़की सिर्फ 6 माह की थी तब अचानक इसके अंगो का विकास रूक गया। जिसके फलस्वरूप इसका शरीर आगे और नहीं बढ़ पाया। असल में हुआ यह था कि जब यह लड़की 6 माह की थी तो अचानक इसको बुखार आ गया और उसके बाद में इसके पेट में दर्द उठने लगा तथा इसके बाद में इसके हाथ-पैरों में भी दर्द रहने लगा। इतना होने के बाद में इस लड़की के शरीर का विकास अचानक रूक गया और आज वर्तमान में 19 साल की होने के बाद भी यह लड़की एक प्लास्टिक के डब्बे में रहने को मजबूर है। इस प्रकार से प्लास्टिक का डिब्बा ही इस लड़की का आधा शरीर हैं।

Half body of this girl is plastic bowl 1Image Source:

रेहमा को इसके परिवार के लोग प्लास्टिक के डिब्बे में बैठाकर उसे बाहर घुमाते हैं। रेहमा का कहना है कि उसको जो भी जीवन में चाहिए था वह सब उसके परिवार ने दे दिया है। रेहमा का भाई उसको बहुत चाहता है। वह उसको नहलाता है और बाहर घुमाने के लिए ले जाता है। रेहमा के पिता हुसैनी कहते हैं कि वह रेहमा की बीमारी पर अब तक 2 लाख 60 हजार से ज्यादा रूपए खर्च कर चुके हैं और वे लगातार 15 सालों से इस बीमारी का इलाज खोज रहें हैं पर अभी तक उनको कोई सफलता नहीं मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here