अब इस नए नाम से जाने जाएंगे गुड़गांव और मेवात

0
323

एक फाइनेंशियल और इंडस्ट्रियल हब के तौर पर पहचाने जाने वाले साइबर सिटी गुड़गांव का नाम बदलकर हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम कर दिया है। इसी के साथ ही मेवात जिले का नाम भी बदलकर नूंह रखा गया है।

हरियाणा सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि गुड़गांव का नाम बदलकर गुरुग्राम करने की बातचीत कई मौकों पर लोगों की मांग के आधार पर की गई। लोगों का ऐसा कहना था कि गुरुग्राम गुड़गांव का ऐतिहासिक नाम बताया जाता है। इसलिए इसे इसी नाम से जाना जाना चाहिए। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने साइबर सिटी के साथ मेवात का नाम बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

Gurugram-is-the-new-name-for-Gurgaon-Mewat-will-be-NuhImage Source :http://www.newsaura.com/

प्रवक्ता ने यह भी कहा कि हरियाणा भागवत गीता की ऐतिहासिक भूमि है और गुड़गांव प्राचीन शिक्षा का केंद्र रह चुका है। जहां पर राजाओं को शिक्षा प्रदान की जाती थी। गुड़गांव का नाम गुरु द्रोणाचार्य के समय से ही गुरुग्राम रहा है।

photoImage Source :http://www.telugumirchi.com/

हालांकि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इस फैसले पर ऐतराज जताते हुए कहा कि मेवात का नाम नहीं बदलना चाहिए था क्योंकि 1857 की पहली आजादी की लड़ाई के दौरान मेवात जिले का नाम ही सुनहरे अक्षरों में लिखा गया था। मेवात के लोगों ने सबसे पहले अंग्रेजों का मुकाबला किया था। हालांकि हुड्डा ने गुड़गांव का नाम बदलने के फैसले का स्वागत किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here