दुल्हें ने दहेज में रखी ऐसी मांग की सब हो गए हैरान, जानें इस बारे में

0
603

 

भारत में शादियों के अलग-अलग मायने होते हैं, क्षेत्रों के अनुसार ही लोगों की मानसिकताएं भी अलग-अलग होती है और इसी कारण शादियों के मायने भी क्षेत्र के अनुसार बदलते हैं। वर्तमान में भारत में कोई व्यक्ति इसलिए लड़की पैदा नहीं करना चाहता क्योंकि उसके पास दहेज के नाम पर लड़के वालों को मोटी रकम देने के लिए नहीं होती है। इसी बीच हाल ही में एक ऐसी शादी सामने आई है जिसमें लड़के ने दहेज में ऐसी मांग रखी कि सभी लोग चकित हो गए, आइए जानते हैं इस पूरी घटना को हमारे इस आलेख में।

Image Source:

आपको सबसे पहले हम यह बता दें कि शादी की यह खबर छत्तीसगढ़ से सामने आई है। यहां पर रहने वाले “प्रशांत महतो” नामक व्यक्ति ने अपनी शादी के निमंत्रण कार्ड पर कुछ ऐसी मांग रखी कि पढ़ने वाले चकित हो गए। आपको हम बता दें कि प्रशांत ने अपनी शादी के निमंत्रण कार्ड पर “पुरानी किताबों” की मांग की है, ताकि वे उन किताबों को जरूरतमंद बच्चों को दे सके। आपको यहां हम यह भी बता दें कि प्रशांत महतो एक संस्था चलाते हैं जो गरीब बच्चों की शिक्षा में मदद करती है और उनकी संस्था अब तक करीब 50 हजार किताबें गरीब बच्चों तक पंहुचा चुकी हैं। प्रशांत की इस संस्था में वर्तमान में 550 लोग कार्य करते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here