इस खूनी तालाब पर जाना मना है

0
351

हमारा भारत हो या दूसरे अलग देश दुनिया में ऐसी बहुत सी जगहें हैं जो अपने विकराल रूपों के कारण जानी जाती हैं। यहां पर जाना खतरे से खाली नहीं होता इसके बावजूद लोग वहां एडवेंचर के लिए घूमने जाते हैं, पर इनमें से कुछ ऐसी ज्यादा खतरनाक जगहें भी हैं जहां पर लोग जाने से खौफ खाते हैं। ये जगहें इतनी खौफनाक हैं कि वहां लोगों को जाने की भी मनाही है। यहां पर जाने वाले शख्स की बचकर आने की संभावना बहुत कम हो जाती है। जापान की ब्लडी पॉन्ड के नाम से मशहूर जगह भी कुछ ऐसी ही है।

Video Source: https://www.youtube.com

यह जापान के सबसे प्रसिद्ध स्थानों में से एक है। इस तालाब में तैरना सख्त मना है क्योंकि इसका तापमान 194 फॉरेनहाइट रहता है। इस झील का पानी खून की तरह सुर्ख लाल है। पानी के खून की तरह लाल होने की वजह लोहे और नमक की अधिक मात्रा है। यहां पानी की सतह से भाप वाष्पित होती रहती है। नर्क के द्वार की तरह लगने वाली इस जगह को दूर से देखने पर ऐसा लगता है मानों खून उबल रहा हो और इसी को देख लोग काफी भयभीत हो जाते हैं। कभी-कभी तो देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि यह तालाब उन्हें अपनी ओर खींच रहा है। जिस वजह से लोग वहां जाने से खौफ खाते हैं। कारण कोई भी हो पर इस प्रकार से बने प्राकृतिक तालाब की बात अजब निराली है।

japan bloody pond2Image Source: http://cdn.earthporm.com/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here