अनोखी प्रथा – यहां शादी से पहले बच्चा पैदा करना है जरूरी

0
542

 

भारत में आज भले ही लिव-इन-रिलेशनशिप को सही न माना जाता हो, पर भारत में ही एक ऐसी जगह आज भी है जहां पर सदियों से लोग शादी से पहले लिव-इन-रिलेशनशिप में रहते हैं और सिर्फ रहते ही नहीं है बल्कि शादी से पहले बच्चा भी पैदा करते हैं। इसी कारण इस खबर को इंटरनेट पर काफी तरजीह मिल रही है और यह खबर काफी वायरल हो रही है। हम आज आपको इसी जगह और यहां की अनोखी प्रथा के बारे में ही जानकारी देने जा रहें हैं।

Image Source:

आपको सबसे पहले हम यह बता दें कि यह परंपरा “गरासिया जनजाति” में सदियों से संपन्न की जाती है और यह जनजाति राजस्थान तथा गुजरात में निवास करती है। इस जनजाति में “लिव-इन-रिलेशनशिप” को एक प्रथा की तरह माना जाता है। आपको बता दें कि इस जनजाति में एक प्रथा है, जिसके अनुसार यहां पर लड़के और लड़की को शादी से पहले ही साथ में रहना होता है और बच्चा भी पैदा करना होता, यदि किसी वजह से बच्चा पैदा नहीं होता है, तो यह संबंध टूट जाता है और उनको दोबारा से लिव-इन-रिलेशनशिप में रहना पड़ता है इस प्रथा को इस जनजाति में “दापा प्रथा” के नाम से जाना जाता है। इस जनजाति में एक मेला भी लगता है और इस मेले में कोई भी लड़का अपनी पसंद की लड़की को लेकर भाग जाता है और वे दोनों लिव-इन-रिलेशनशिप में रहना प्रारम्भ कर देते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here