पढ़ाई के लिए जिस्म के कारोबार में उतरती हैं यहां की लड़कियां

0
499

भारत सहित पूरी दुनिया इस बात को जानती है कि अगर किसी देश की जनता को शिक्षित कर दिया जाए तो पूरा देश उन्नति की ओर अग्रसर हो जाता है, लेकिन दुनिया के कई देश ऐसे हैं जहां पर लड़कियों को शिक्षा को ग्रहण करने के लिए बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है। वेस्टर्न अफ्रीकन देश सिएरा लियोन की लड़कियों को पढ़ाई की फीस देने के लिए जिस्म के करोबार में उतरना पड़ रहा है।

अभी तक हम सभी ने सुना था कि अपनी भूख को मिटाने के लिए महिलाएं कुछ गलत काम की ओर चल पड़ती हैं, लेकिन अब भूख के साथ ही शिक्षा के महत्व को भी हर कोई समझने लगा है। सिएरा लियोन में इन दिनों पढ़ने की इच्छा रखने वाली लड़कियों को स्कूल की फीस और यूनिफॉर्म सहित अन्य खर्चों को उठाने के लिए गलत रास्तों को अपनाने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

20160419110818655Image Source :http://himg2.huanqiu.com/

अफ्रीका के देशों में सिएरा लियोन गरीब देशों की श्रेणी में आता है। इस देश में लोगों के पास बच्चों को पढ़ाने तक के लिए फीस का पैसा नहीं है। इस कारण यहां पर पढ़ने की इच्छा रखने वाली लड़कियों को अपनी पढ़ाई को जारी रखने के लिए वेश्यावृत्ति के काम में मजबूरन आना पड़ रहा है। यहां के स्कूलों में एक साल की फीस करीब 40 पाउंड है। इस फीस को चुकाने के लिए महिलाओं को इस दलदल वाले काम में आना पड़ता है। इस खराब काम में आने के चलते कई लड़कियां इसी काम में फंस कर रह जाती हैं। जबकि कई लड़कियों को गुमराह कर इस काम को करने के लिए बाध्य किया जाता है। इस देश में फीस के लिए सभी से मदद मांगने और सभी जगहों से निराशा हाथ लगने पर ही लड़कियों ने ऐसा काम किया है। कई बार तो पुरुषों के साथ संबंध बनाने की स्थिति में यह लड़कियां गर्भवती भी हो जाती हैं। जिस कारण इन्हें अपनी पढ़ाई अधूरी छोड़नी पड़ती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here