18वीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या करने वाली लड़की बच गई जीवित, लोग हुए चकित

0
452
आत्महत्या

 

क्या आप सोच सकते हैं कि कोई व्यक्ति आत्महत्या के लिए 18वीं मंजिल से कूदे और वह जिंदा बच जाए? यदि नहीं, तो आज हम आपको हाल ही में घटित एक ऐसी घटना को यहां बता रहें हैं जिसमें एक लड़की आत्महत्या करने के लिए ऊंची मंजिल की 18वीं मंजिल से कूद पड़ी पर आश्चर्य की बात यह है कि वह बच गई। इस घटना को जिस किसी ने भी सुना वह हैरान रह गया। यह घटना अब सोशल मीडिया पर भी काफी तेजी से शेयर की जा रही है, तो आइए अब हम भी आपको बताते हैं इस घटना के बारे में।

सबसे पहले हम आपको बता दें कि यह घटना चीन से सामने आई है। चीन के शैंनडोंग प्रांत में एक लड़की आत्महत्या के मकसद से एक बिल्डिंग की 18वीं मंजिल से कूद गई, पर उसकी किस्मत ने उसको बचा लिया। यह घटना 15 जुलाई की बताई जा रही है। चीन के लियोचेंग शहर में इस लड़की को एक व्यक्ति ने ऊंची बिल्डिंग के मुहाने पर खड़ा देखा था। वह इस लड़की को देखकर इसके इरादे भाप गया और उसने तुरंत पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस फौरन ही घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस द्वारा इस लड़की को 1 घंटे तक समझाया गया, पर लड़की नहीं मानी और अंततः वह कूद गई। फायरब्रिगेड ने समय से पहले ही जमीन पर हवा भरा गद्दा बिछा दिया था, जिसके ऊपर यह लड़की गिरी। गिरते ही लड़की को तुरंत ही अस्पताल में ले जाया गया और जांच कराई गई। डॉक्टरों के अनुसार लड़की बिल्कुल सही है, बस उसके चेहरे पर कुछ चोटे आई है जो जल्दी ही ठीक हो जाएंगी। अभी तक लड़की ने आत्महत्या करने के पीछे के कारणों का जिक्र नहीं किया है। इस प्रकार से एक व्यक्ति की सतर्कता और पुलिस द्वारा जल्दी कार्यवाही करने की वजह से लड़की की जान बच गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here