सुनहरा घोड़ा – काले या सफेद नहीं बल्कि अब जानिए इस सुनहरे घोड़े के बारे में

0
721

घोड़े काफी प्राचीन काल से इंसान के साथी रहें हैं, इनकी बहुत सी प्रजातियों के बारे में हमें पता है, पर आज हम आपको एक ऐसे घोड़े के बारे में जानकारी देने जा रहें हैं जिसको आपने शायद न देखा हो, असल में इस घोड़े का रंग सफेद या काला नहीं बल्कि सुनहरा है। जी हां, यह घोड़ा काफी लोगों के आश्चर्य का केंद्र बन चुका है और इसका कारण सिर्फ इसका सुनहरे रंग का होना है।

akhal-teke1Image Source:

जानकारी के लिए हम आपको यह बता दें कि यह घोडा “अकल टेकी” ब्रीड का घोड़ा है और इसके सुनहरे रंग के होने का कारण वैज्ञानिक इसके जींस को मानते हैं। इस घोड़े को स्पोर्ट्स ऐक्टिविटीज के कार्य में काफी प्रयोग किया जाता है, क्योंकि इस घोड़े की नस्ल में जन्मे सभी घोड़े न सिर्फ सुंदर होते हैं बल्कि हष्टपुष्ट भी होते हैं। ये घोड़े 1881 में उस समय नजर आए जब तुर्कमेनिस्तान के ऊपर रूसी साम्राज्य का अधिपत्य हो गया था। आपको इस घोड़े के बारे में हम यह भी बता दें कि चीन में इस घोड़े को ‘स्वर्ग का घोड़ा’ कहा जाता है और वर्तमान में विश्व में इस ब्रीड के महज 1250 घोड़े ही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here