घोस्ट फिश – ये है भूतिया मछली, जानिए इसके बारे में

0
1033

जिस प्रकार से घोस्ट यानि भूत का नाम जहन में आते ही मन में कई प्रकार के विचार उठने लगते हैं उसी प्रकार से घोस्ट फिश का नाम सुनते ही लोगों में कई प्रकार की बाते होने लगती है, बहुत से लोग आज से पहले इस प्रकार की मछली के अस्तित्व पर प्रश्न चिन्ह लगा रहें थे पर अब यह मछली कैमरे की पहुंच में है। यह मछली समुद्र में पाई गई है गई है और इसकी लम्बाई 10 सेमी. है। यह मछली समुद्र में 2 किमी नीचे पाई जाती है और इसका शरीर और आँखे लगभग पारदर्शी ही हैं। यह मछली अमेरिका के उत्तरी मारियाना में अटलांटिक महासागर में मिली है।

ghost fish1Image Source:

इस मछली पर वर्ष 1984 में “द नेवन एंडिंग स्टोरी” नाम की फिल्म बनी थी। नोआ मरीन फिशरीस के डॉ ब्रूस मुंडी कहना है की “यह खोज बेहद ख़ास है, ऐसा पहली बार हुआ है जब हम शोधकर्ता इस “घोस्ट मछली” के इतने करीब पहुंच गए हैं।” उन्होंने आगे कहा की “यह मछली काफी शोधकर्ताओं की विशलिस्ट में है, काश वो उस तक पहुंच पाये पर हम उस तक पहुंचने में सफल रहें। ये पूरी तरह पारदर्शी है और इसकी पंखुड़िया बेहद छोटी हैं”। फिलहाल शोधकर्ताओं की टीम उस स्थान पर जांच करने के कार्य में तेजी ला रही है जहां पर यह मछली मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here