गौतम गंभीर का आज 34वां जन्मदिन

0
522

गौतम गंभीर आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। 14 अक्टूबर, 1981 को जन्में गौतम आज कल रणजी ट्रॉफी में बिजी हैं।

गौतम गंभीर के जन्मदिन के मौके पर चलिए हम आपको उनके निजी जिंदगी के बारे में कुछ बताते हैं। गौतम की शादी 28 अक्टूबर, 2011 को हुई थी। उनकी पत्नी का नाम नताशा जैन हैं, जोकि एक बीबीए ग्रेजुएट हैं। गौतम और नताशा की अरेंज मैरिज हुई थी। दोनों के पिता 30 सालों से दोस्त हैं। शादी से दो साल पहले गौतम और नताशा रिलेशनशिप में रह चुके हैं। दोनों की एक साल की बेटी आजीन है।

Gautam Gambhir Celebrates His 34th BirthdayImage Source: http://st3.cricketcountry.com/

गंभीर के पिता दीपक गंभीर एक टैक्सटाइल बिजनेसमैन हैं और मां सीमा हाउस वाइफ हैं। तीन साल छोटी बहन एकता अपने पति के साथ अमेरिका के बॉस्टन शहर में रहती हैं।

टीम इंडिया के ओपनर रहे गौतम का करिअर इन दिनों कुछ खास नहीं चल रहा है। वैसे आईपीएल 8 में गौतम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया था। लेकिन तब भी जून में उन्हें बांग्लादेश टूर पर टीम में जगह नहीं दी गई थी। हम आशा करते हैं की कभी टीम इंडिया का स्टार परफॉर्मर रहा ये खिलाड़ी जल्द ही टीम इंडिया में अपनी जगह बना पाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here