इस कीड़े ने एक रात में किया महिला का हाथ खोखला

0
384

हम आए दिन दुनिया में हुए अजीब-गरीब खबरे पढ़ते रहते हैं, लेकिन आज की यह खबर एक कीड़े की है, जिसने न्यूयॉर्क में रहने वाली 30 साल की एरिन रोएडस को एक रात में काटकर उसका हाथ खोखला कर दिया। दरअसल हुआ कुछ यूं कि एक रात जब एरिन सोने के लिए जा रही थी, तो उसके अपने हाथों में एक निशान देखा, लेकिन उसने तब इस निशान को अनदेखा कर दिया और सोने चली गई। उसे इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि यह निशान उसके पूरे हाथ को खोखला कर देगा, जिस कारण उसे अपना हाथ गवाना पड़ सकता है। अगले दिन जब सुबह उठकर उसने देखा कि वह निशान उसके सारे शरीर में फैल रहा है। जिस कारण उसे मिचली और बुखार भी आ रहा था।

flesh eating bug 1Image Source:

इस समस्यां के समाधान के लिए जब वह अस्पताल गई तो उसे डॉक्टर ने बताया कि उसके हाथ में कीड़े लग गए हैं, जिन्होंने उनके मांस को खा लिया है। डॉक्टर ने बताया कि 5 दिनों के अंदर ही ऑपरेशन करना होगा नहीं तो यह महिला के पूरे शरीर को खोखला कर सकता है। जिसके बाद महिला के कुल 3 ऑपरेशन हुए और हाथ पर दो सौ टांके भी आए। इस ऑपरेशन में उसके हाथ का वह मांस निकाला गया, जिसमे कीड़े बूरी तरह फैल गए थे।

एरिन ने बताया कि उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि उनके साथ यह क्या हो रहा है? उन्हें ऐसा लग रहा था, जैसे वह मर जाएंगी। बता दें कि डॉक्टरों ने इस ऑपरेशन के दौरान उसकी कोहनी और हाथ की मृत कोशिकाओं को बाहर निकाल दिया, लेकिन खतरा तब भी कम नहीं हुआ, उसके बाद डॉक्टर को हाथ के मांस को ही बाहर निकालना पड़ा। फिलहाल अब एरिन ठीक महसूस कर रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here