जमीन में मिला 5 हजार साल पुराना दरवाजा, सामने आई दूसरी दुनिया

0
778

दुनिया बहुत पुरातन है और बहुत सी जगहों के बारे में आज भी लोगों को पता नहीं है, इन्हीं में से कुछ जगह ऐसी होती है जो अचानक ही लोगों को पता लग जाती है, हालही में एक ऐसी ही जगह लोगों के सामने आई है और उसने खोला है दूसरी दुनिया का राज। जी हां, हालही में एक ऐसा दरवाजा लोगों के सामने आया है जिसने दूसरी दुनिया का चित्र आज के मानव के समक्ष प्रस्तुत किया है।

Image Source:

यह खबर स्कॉटलैंड की है और यहां के एक किसान को अपने ही खेत में कार्य करते समय एक रहस्मय दरवाजा दिखाई पड़ा और उसके खुलते ही सभी लोग चकित रह गए। यह घटना “आइलैंड ऑफ ऑर्कनी” नामक जगह में हुई है। दरवाजे को देखकर किसान को लगा कि उसके खेत के नीचे कोई घर बना हुआ है। असल में वह रहस्यमय दरवाजा उस किसान के सामने 5 हजार साल पूर्व के एक शहर को ले आया। यह शहर “सकरा ब्रे” था, जो की 5 हजार वर्ष पहले गुम हो गया था। इस किसान ने अनजाने में ही उस शहर की खोज कर डाली थी। आर्कियोलॉजिस्ट्स इस शहर के बारे में कहते हैं कि यह शहर 5 हजार साल पहले आए एक रेतीले तूफान में दब गया था। किसान को जैसे ही पता लगा उसने अन्य गांव वाले लोगों को इस बारे में बताया और यह खबर आग की तरह दुनिया में फैल गई। माना जाता है कि यह शहर पिरामिड के समय से भी पूर्व का है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here