महिला-ए-हाट: केंद्र सरकार ने दिया महिलाओं को तोहफा

0
359

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। केंद्र सरकार की ओर से उद्यमी महिलाओं के लिए एक पोर्टल की शुरूआत की गई है। इस पोर्टल की मदद से हर उस महिला को लाभ मिलेगा जो स्वयं कोई व्यवसाय करती है। इस पोर्टल को महिला-ए-हाट नाम दिया गया है।

womenImage Source: http://www.jaagore.com/

केंद्र सरकार की ओर से इस पोर्टल की शुरूआत महिलाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ख़ास तोहफा है। इस पोर्टल की मदद से देश में छोटे-छोटे उत्पाद बना कर बेचने वाली महिलाओं को काफी लाभ मिलेगा। वह इस पोर्टल की सहायता से अपने उत्पादों को सबके आगे प्रदर्शित भी कर सकती हैं और साथ ही इन्हें बेच भी सकती हैं।

women1Image Source: http://www.swastikmahilaudyog.com/

यह एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल है। इस पोर्टल को बनाने का मकसद देश में अपना खुद का व्यवसाय चलाने वाली महिलाओं को बढ़ावा देना है। केंद्रीय महिला एवं बाल कल्याण मंत्री मेनका गांधी द्वारा सोमवार को राजधानी दिल्ली में इस पोर्टल का शुभारम्भ किया गया। मेनका गांधी के अनुसार इस पोर्टल से 10 हज़ार महिला स्वयं संगठन व 1.25 लाख महिलाओं को लाभ होगा।

इस पोर्टल के लॉन्च के मौके पर मेनका गांधी ने कहा कि दरअसल महिला-ए-हाट पीएम के स्टार्ट अप इंडिया और डिजिटल इंडिया अभियान का ही हिस्सा है। साथ ही यह महिला सशक्तिकरण की दृष्टि से भी एक अद्भुत पहल है।

women2Image Source: http://thefirstmail.in/

मेनका गांधी ने बताया कि यह वेब पेज पर बेस्ड पोर्टल है। इस पोर्टल की मदद से महिलाएं ना सिर्फ अपने उत्पादों को पोर्टल पर प्रदर्शित कर पाएंगी, साथ ही इससे उनका जीवन भी पूरी तरह से बदल सकता है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन शॉपिंग के समय में यह पोर्टल गेम चेंजर की तरह काम करेगा। उन्होंने बताया कि महिला-ए-हाट सिर्फ पहला चरण है, ई कॉमर्स के लिए इसके बाद कई और तरह की कोशिशें की जाएंगी। साथ ही इससे महिलाओं को मॉडर्न महिला उद्यमियों के तौर पर पहचान मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here