खुल गया झूठे सुसाइड नोट का राज

0
358

बेटी चीखती रही लेकिन मां का दिल नहीं पसीजा, बेटी तड़पति रही लेकिन मां का गुस्सा फिर भी शांत नहीं हुआ। आखिर कैसे एक मां कुमाता बन गई कि उसका गुस्सा इतना बढ़ गया कि उसने अपनी बेटी को ही मौत के घाट उतार दिया। बता दें कि जोधपुर के नंदगांव में हुई यह वारदात जब दुनिया के सामने आई तो मां की आंखों में आंसू थे और उसके हाथों में थी एक चिट्ठी। वो मां सबको चिट्ठी दिखाकर बेटी की मौत की कहानी सुना रही थी, लेकिन चिट्ठी का राज खुलते ही सब के होश उड़ गए। यह कहानी है एक ऐसी लड़की के मौत की साजिश की जिसने पुलिस वालों के भी होश उड़ा दिए। इस साजिश का असली किरदार कोई और नहीं बल्कि उस लड़की की मां थी। जिसने पहले तो अपनी बेटी की हत्या कर दी और फिर उसकी मौत पर पर्दा डालने के लिए एक ड्रामा रचा।

पुलिस के मुताबिक उस लड़की की शादी करीब ढाई साल पहले घरवालों की मर्जी से बाड़मेर के एक युवक के साथ हुई थी। 6 महीने पहले वह लड़की अपने ससुराल से मायके आ गई, लेकिन लड़की ससुराल छोड़कर माता-पिता के घर क्यों आई इस पर सस्पेंस बना हुआ था। यह रहस्य खुलता उससे पहले ही अचानक इस रविवार को लड़की की मौत हो गई। लड़की की मौत से उसके घर परिवार में कोहराम मच गया। घरवालों ने बताया कि लड़की ने आत्महत्या कर ली है। इस बात की पुष्टि के लिए उन्होंने पुलिस को एक सुसाइड लेटर भी दिखाया। इस लेटर में लड़की ने खुदकुशी की बात लिखी थी। जिसमें उसने अपने पति, सास और सुसर को कुसूरवार बताया था। जिसके बाद लड़की के रिश्तेदार और पड़ोस वाले भी सुसाइड का ही शक जता रहे थे।

1Image Source: http://www.newsmobile.in/

पुलिस को भी खुदकुशी की चिट्ठी मिलने के बाद रिश्तेदारों की तरह यही लगने लगा था कि लड़की ने खुदकुशी की है, क्योंकि लड़की के हाथ की कलाई कटी हुई थी। घरवाले यही बता रहे थे कि लड़की ने कलाई काटकर जान दी। वहीं, यह मामला तब पलट गया जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि लड़की की मौत कलाई काटने से नहीं बल्कि गला घोंटने से हुई है। जिसके बाद पुलिस ने एक बार फिर घरवालों से पूछताछ शुरू की और जो सच सामने आया वह बेहद चौंकाने वाला था।

पुलिस की दोबारा जांच के दौरान सामने आया कि जब लड़की शादी के बाद मायके आई तो उसके घरवालों को लगा कि लड़की किसी और युवक से प्रेम करती है। घरवालों का यह शक तब गहरा हो गया जब यह पता चला कि उनकी बेटी किसी और युवक के लिए ही अपना ससुराल छोड़कर मायके आई है। उस बात को लेकर लड़की के माता-पिता काफी गुस्से में थे। जिसके बाद उन्होंने ही लड़की की गला दबाकर हत्या कर दी।

2Image Source: http://archive.oneandother.com/

पुलिस के मुताबिक मां ने लड़की को मारने के बाद उसकी कलाई काट दी। साथ ही एक सुसाइड नोट भी तैयार किया, ताकि पूरा मामला खुदकुशी का लगे। बहरहाल अभी पुलिस इस मामले की और गहराई से छानबीन में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here