एक्सरसाइज से जुड़ी ये बातें करती हैं स्वास्थ्य खराब

0
588

आज के बदलते समय में ऐसा कोई भी नहीं होगा जो अपने शरीर को स्वस्थ बनाए रखना पसंद ना करता हो। अपने आपको स्वस्थ बनाए रखने के लिए अक्सर लोग एक्सरसाइज और योगा करते हैं, लेकिन कई बार दूसरों की बातों में आकर अपने स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर देते हैं। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं जो अपने शरीर को स्वस्थ बनाने के लिए दूसरो की बातें सुनते हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसी मिथ्याओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको अपना कर आप अपने शरीर के साथ गलत करते हैं।

1- वजन कम करने के लिए ही करें एक्सरसाइज

अक्सर लोग इस मिथ्या का शिकार हो जाते हैं कि अगर आपको अपना वजन कम करना हो तभी एक्सरसाइज करनी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं है। आप एक्सरसाइज कभी भी कर सकते हैं। अगर आप अपनी दिनचर्या में एक्सरसाइज व योग को जोड़ते हैं तो आपका शरीर स्वस्थ बना रहेगा और इससे आप हर समय अपने शरीर में एक ऊर्जा का अनुभव भी करेंगे।

fitness11Image Source :https://corbinlinks.com/

2- कार्बोहाइड्रेट हमारे शरीर के लिए खराब होता है

ज्यादातर लोगों को ये ही लगता है कि हमारे शरीर के लिए कार्बोहाइड्रेट खराब होता है, लेकिन ऐसा नहीं है। हमारे शरीर को एक सीमित मात्रा में हर तरह के तत्व की आवश्यकता होती है। अगर आपके शरीर में कार्बोहाइड्रेट की कमी होगी तो उसके कारण आपके शरीर में वसा की मात्रा बढ़ सकती है। तो अच्छा होगा कि आप एक उचित मात्रा में हर तत्व को अपने शरीर में बनाए रखने की कोशिश करें। वैसे आपको बता दें कि कार्बोहाइड्रेट की मदद से ही हमारा मस्तिष्क उचित प्रकार से कार्य कर पाता है।

Bread_and_grainsImage Source :http://www.dfitpt.com/

3- अंडे के सफेद भाग का ही करें प्रयोग

जो भी लोग एक्सरसाइज करते हैं अक्सर वो इस बात को सबसे पहले मान लेते हैं कि अगर वो अंडे का पीला भाग खाएंगे तो उनके शरीर को नुकसान होगा, लेकिन ऐसा नहीं होता है। अंडे के पीले भाग में बहुत ही अच्छी मात्रा में प्रोटीन मौजूद होता है जो हमारे शरीर के लिए बहुत अच्छा होता है। अगर आप भोजन में अंडे का प्रयोग कर रहे हैं तो उसे पूरा खाएं तभी वो आपके लिए लाभदायक होगा।

egImage Source :http://i1198.photobucket.com/

4. पेट कम करने के लिए एबीएस-वर्कआउट करें

अगर आप भी अपने पेट को कम करने के लिए एबीएस-वर्कआउट करते हैं तो हम आपको बता दें कि इससे आपका पेट कम नहीं होगा। पेट को कम करने के लिए कार्डियो एरोबिक व्यायाम किया जाता है ना कि एबीएस-वर्कआउट। कार्डियो एरोबिक व्यायाम की मदद से आप अपने शरीर में मौजूद अतिरिक्त कैलोरी को कम कर उसे नियंत्रित कर सकते हैं। इतना ही नहीं इसकी मदद से आप अपने वजन को भी कम कर सकते हैं।

abs-workout-routine-for-woman-1024x614Image Source :http://abs-fast.com/

5- वजन कम करने के लिए रोज पिएं प्रोटीन शेक

अगर आपको भी लगता है कि प्रोटीन शेक पीने से आपका वजन कम हो सकता है तो ऐसा नहीं है। प्रोटीन शेक का प्रयोग शरीर में ताकत व ऊर्जा बनाए रखने के लिए किया जाता है। प्रोटीन शेक को बनाने के लिए अक्सर लोग जिन चीजों का प्रयोग करते हैं उनसे आपका पेट काफी समय तक भरा हुआ रहता है। इतना ही नहीं आप जब भी प्रोटीन शेक बनाएं तो इस बात का ध्यान रखें कि उसमें प्रयोग किया जाने वाला प्रोटीन अच्छी गुणवत्ता का हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here