इस स्थान पर उगते हैं सांप, हर व्यक्ति करता है सांपो की खेती

0
563
Every person does the cultivation of snakes in this place cover

आपने सांपो के बारे में बहुत कुछ पढ़ा व सुना होगा, पर क्या आप उस स्थान के बारे में जानते हैं जहां सांपो की खेती की जाती है। यदि नही तो आज हम आपको इस बारे में ही जानकारी दे रहें हैं। सबसे पहले तो हम आपको बता दें कि सांपो की खेती आखिर किस देश में चल रही है। आपको जानकर हैरानी होगी कि सांपो की खेती हमारे पड़ोसी देश चीन में चल रही है। यहां पर लोग अनाज के स्थान पर सांपो की खेती करने में लगे हुए हैं। चीन में जिन सांपो की खेती का चलन वर्तमान में चल रहा है वह आम सांप नहीं हैं बल्कि जहरीले सांप हैं जिनके काटने पर व्यक्ति तुरंत ही मर सकता है।

हर गांव में उगाये जाते हैं सांप –

Every person does the cultivation of snakes in this place 1image source:

चीन के खेतों में बड़े स्तर पर खेती की जाती है। चीन के बहुत से गांव ऐसे हैं जहां पर यह कार्य बड़े लेवल पर किया जा रहा है। चीन का ऐसा ही एक गांव है “जिसिकियाओ”, इसमें करीब एक हजार लोग निवास करते हैं। ये सभी लोग प्रतिवर्ष 30 लाख सांपो को उगाते हैं यानि स्नेक फार्मिंग करते हैं। देखा जाए तो प्रति शख्स हर साल करीब 30 हजार सांपो की खेती की जाती है। स्नेक फार्मिंग में खतरनाक वाइपर सांप, अजगर तथा कोबरा सहित अन्य कई जहरीली सांपो की प्रजातियों की खेती की जाती है।

सांप के मीट तथा दवाओं के लिए होती है खेती –

Every person does the cultivation of snakes in this place 2image source:

आपको बता दें कि चीन में सांप का मीट बड़ी तादात में खाया जाता है। इसके अलावा सांप के अलग अलग अंगों का उपयोग भिन्न भिन्न कार्यों के लिए किया जाता है। चीन में दवाओं के लिए भी सांपो का यूज होता है। यही कारण है कि चीन में लोग सांपो की खेती बड़े स्तर पर करते हैं। जहां तक बात जिसिकियाओ गांव की है तो सांपो की खेती के मामले में इस गांव का नाम काफी दूर दूर तक फेमस है। पहले यहां जूट तथा कपास की खेती होती थी, पर अब यह गांव सांपो की खेती के लिए ही जाना जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here