बल्ले-बल्ले ! यहाँ कर्मचारियों को मिलते हैं सोने के पैसे

0
566
जापान

नौकरी चाहे प्राइवेट हो या सरकारी, काम के साथ एक अच्छे सैलरी पैकेज की ख्वाहिश तो हर किसी की होती है। यदि आपको नौकरी में बेहतरीन सैलरी के साथ-साथ, थोड़ी मौज-मस्ती, थोड़ा आराम के कुछ फुर्सत के पल मिल जाये तो ये तो सोने पर सुहागा मानिए। सुनने में ये बात सपनों के समान लगती है। कि ऐसी नौकरी मिल पाना कहां संभव है?

लेकिन हम आपको बता दें कि अब ऐसी नौकरियां भी हैं जो आपको काम काज के साथ भरपूर नींद लेने का भी पैसा दे रहीं है। तो चलिए जानते हैं ऐसी ही नौकरियों के बारे में, जिनके बारे में सुनकर आपका मन कह उठेगा कि ये नौकरी तो बस आपको ही मिल जाए।

जापान एक ऐसा देश जो अपने कड़क अनुशासन के साथ तमाम सुख-सुविधाओं के लिए जाना जाता है। इस देश में कई ऐसी ख़ूबियां हैं, जो अन्य देशों के लिए प्रेरणादायक बनकर आई हैं। फ़िलहाल इस समय हम जिस ख़ूबी के बारे में बता रहे है, उसे जानने के बाद देश के हर कर्मचारीयों का दिल गदगद हो जाएगा। इस देश में हर काम करने वाले हर कर्मचारियों को भरपूर नींद लेने के पैसे दिये जाते है क्योकि यहां के लोग काम इतना ज्यादा करते है कि इन्हे अराम करने के लिये समय ही नही मिल पाता। इसलिये अब यहां कि कपंनी नें नियम बनाया है। कर्मचारियों को भरपूर अराम… जानकारों का मनना है कि जो लोग अच्छी नींद लेकर शरीर को आराम देते हैं, वो बिज़नेस के लिए अच्छे होते हैं।

जापान

Wedding Organiser, Crazy Inc.नामक यह कंपंनी अपनी कर्मचारियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखते हुये उन्हे उनके अच्छे काम के लिये तोहफ़े के रूप में पाइंट देती हैं, जो कर्मचारी सप्ताह के पांच दिन रात में करीब 6 घंटे की नींद लेते हैं। इस नियम के तहत पूरी नींद लेने वाले कर्मचारियों को हर साल 64,000 Yen ($570) दिये जाएंगे, जिसे वो कंपनी के कैफ़ेटेरिया में खाने के लिए उपयोग कर सकते हैं। वहीं लोगों की नींद का सही जायज़ा लेने के लिए इस कंपंनी ने Mattress Manufacturer द्वारा Airweave Inc नामक एक ऐप भी तैयार किया है।

जापान में किये गये शोध से पता चला है कि 20 साल की उम्र वाले 92 प्रतिशत लोग ऐसे हैं, जो सही तरीके की नींद ना हो पाने के कारण मौत के आगोश में आ जाते है। जिनकी मौत का कारण केवल वर्क प्रेशर की वजह बतायी गई है।इसलिये वहां की कपंनी नें यह हल निकाला है कि कार्यलय में बेहतर प्रदर्शन के लिए कर्मचारियों का आराम करना बेहद ज़रूरी है। इसके लिये Crazy Inc. नामक यह कपंनी ने सिर्फ़ नींद ही नहीं, एक्सरसाइज़ और सही खान-पान को भी प्रमोट कर रही है।

जापान

इस अराम की नींद देखकर तो यही लगने लगा है कि काश! हमारे यहां भी ऐसा रूल बनाया जाता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here