इंसानों के जैसा धार्मिक है यह हाथी, नहाये बिना नहीं करता भोजन

0
440
हाथी

 

हाथी आपने बहुत से देखें ही होंगे, पर क्या आपने कभी कोई ऐसा हाथी देखा है जो इंसानों की तरह धार्मिक हो? यदि नहीं, तो आज हम आपको एक ऐसे हाथी के बारे में बता रहें हैं जो मानव की तरह धार्मिक ही है। देखा जाए तो आज के समय में धर्म-कर्म को मानने वाले बहुत से इंसान हैं और ये लोग अपने दिन की शुरुआत स्नान करने के साथ ही करते हैं। आज हम आपको जिस हाथी के बारे में जानकारी दे रहें हैं वो भी इंसानों के जैसी धार्मिक प्रवृति रखता है, इसलिए ही वह प्रतिदिन स्नान करने के बाद में ही अपना भोजन करता है। आइए अब आपको विस्तार से बताते हैं इस हाथी के बारे में।

हाथीImage Source:

इस हाथी का जन्म 2008 में अमेरिका के एक जू में हुआ था। इसका नाम “समुद्र” है और इसकी उम्र महज 9 वर्ष है। समुद्र नामक इस हाथी का स्वभाव बिल्कुल अपने नाम की ही तरह है। वह पानी में खेलने का शौकीन है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह हाथी किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले स्नान करना पसंद करता है। खासतौर पर यह अपना भोजन स्नान करने के बाद ही करता है। समुद्र नामक यह हाथी अभी भी जू में ही है। वहां इसको सभी लोग पसंद करते हैं। समुद्र को जब कभी भी मौका मिलता है तो वह पानी में खेलने के लिए चला जाता है। इस प्रकार से देखा जाए तो बिना स्नान किये भोजन न करने की प्रवृति ने ही इस हाथी को धार्मिक हाथी बना डाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here