भगवान सूर्य के लिए काम करने वाला यह व्यक्ति था एक देवदूत, खुदाई में मिला शव

0
372
egyptian goldsmith amenemhat 3500 years old tomb found cover

आपने इस प्रकार की कई खबरें जरूर पढ़ी ही होंगी, जिनमें जमीन की खुदाई से हजारों वर्ष पुराने रहस्य सामने आएं हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही घटना के बारे में यहां जानकारी दे रहें हैं, पर यह घटना जिस व्यक्ति की है वह अपने आप में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। आपको हम सबसे पहले यह बता दें कि यह खुदाई मिस्र की “किंग्स ऑफ वैली” में हुई है। आपको हम यह भी बता दें कि “किंग्स ऑफ वैली” प्राचीनकाल से ही मिस्र के राजवंश से जुड़े लोगों को दफनाने के लिए जगप्रसिद्ध रही है।

Egyptian goldsmith amenemhat 3500 years old tomb foundimage source:

मिस्र के पुरातत्व विभाग ने किंग्स ऑफ वैली के पास स्थित नाईल नदी के पास ही 5 माह तक लगातार खुदाई की और इस खुदाई में पुरातत्व विभाग के लोगों को “अमेनमहेट” का 3500 वर्ष पुराना मकबरा मिला है। आपको हम यह बता दें कि अमेनमहेट का पूरा नाम “गोल्डस्मिथ अमेनमहेट” था और यह मिस्र के 18वें राजवंश का राजा था। मान्यता है कि अमेनमहेट भगवान सूर्य के लिए कार्य करने वाला देवदूत था।

मिस्र के पुरातत्व विभाग के मुस्तफा वजीरी ने इस खोज के बारे में बताते हुए कहा है कि “अमेनमहेट मिस्र के राजवंश की 18वीं पीढ़ी का राजा था और वह एक देवदूत था जो की भगवान सूर्य के लिए कार्य करता था। 1567 BC के आसपास अमेनमहेट इस दुनिया में था। इस खुदाई में एक स्टेचू भी मिला है जिसमें अमेनमहेट तथा उसकी पत्नी और लड़का एक सिंघासन पर बैठे हैं।”, अमेनमहेट की कब्र के पास में ही तीन ममियां और भी पाई गई हैं, पर अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि ये ममिया आखिर किस की हैं।

इस खुदाई में शारीरिक अवशेषों के अलावा कुछ नकाब तथा 3500 वर्ष पुरानी कुछ वस्तुएं भी निकली हैं जो कि आज भी पहले जैसी हालत में ही हैं। वर्तमान में इस स्थान की खुदाई जारी है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इस स्थान पर अन्य चीजें भी मिल सकती है जो प्राचीन इतिहास के अनजानें पन्नों को जानने का जरिया बन सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here