संभाजी भिडे के बाग के आम खाने से होता है बेटा, अनोखा बयान

0
406
संभाजी भिडे

आप लोगों ने शायद अब तक बहुत से ऐसे बाबा व फर्टिलिटी क्लिनिक के दावे सुने होंगे कि उनके दिए प्रसाद व पूजा या फिर उनकी क्लिनिक से इलाज कराने के बाद उन्हें संतान के रुप में बेटा होगा। मगर आज हम आपको एक नेता के दावे के बारे में बताने जा रहे हैं। इनके दावे ने तो सभी बाबा और फर्टिलिटी क्लिनिक के दावों को पीछे छोड़ दिया है। दावे के बारे में जानने से पहले आपको इस महाशय के बारे में बता दें कि ये महाराष्ट्र के दक्षिणपंथी कार्यकर्ता हैं। इनका नाम है संभाजी भिडे और इनका कहना है कि अगर कोई दंपति उनके बाग के आम खाते हैं तो उन्हें बेटा पैदा होता है। यह दावा संभाजी भिडे ने एक रैली के दौरान किया था।

यह था पूरा मामला –

यह था पूरा मामलाImage source:

दरअसल रायगढ़े में एक रैली के जब संभाजी भिडे जनता को संबोधित कर रह थे तो उन्होंने कहा कि आज वह आप सब को एक ऐसा राज बताएंगे जो उन्होंने अपनी मां के अलावा किसी को नही बताया। उन्होंने कहा कि उनके बाग में आम के कुछ खास पेड़ लगे हैं। इन पेड़ों पर जो आम लगते हैं उनकी एक खास क्वालिटी हैं। उनके पेड़ों पर लगने वाले आम खाने से दंपतियों को बेटा पैदा होता है। वह अब तक 180 दंपतियों को अपने बगीचे के आम दे चुके हैं जिनमे से 150 को संतान प्राप्ति हुई है।

दावे का दें प्रमाण –

दावे का दें प्रमाणImage source:

रैली के दौरान किए गए इस दावे को लेकर अब लोग उनके पीछे पढ़ गए हैं। इस किस्से जुड़ी एक खबर पीटीआई मीडिया ग्रुप की ओर से जारी की गई है। जिसके मुताबिक अब लोग संभाजी भिडे से उनके दावे को साबित करने के लिए कह रहे हैं। आपको बता दें कि इस मामले में अब एनएमसी की ओर संभाजी को एक नोटिस जारी किया गया है। जिसमे उन्होंने अपने दावे को प्रमाणित करने के लिए कहा गया है। साथ उन दंपतियों की जानकारी देने को भी कहा गया है जिन्हें उन्होंने अपने बाग के फल दिए और उन्हें फायदा मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here